देश

Lok Sabha Election 2024: इंडिया अलायंस को झटका दे सकते हैं जयंत चौधरी, BJP ने RLD को ऑफर की 4 सीटें

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में एनडीए को तीसरी बार सत्ता में आने से रोकने के लिए बना इंडिया अलायंस लगातार टूट रहा है. ममता बनर्जी, नीतीश कुमार और अरविंद केजरीवाल के बाद अब उत्तर प्रदेश में जयंत चौधरी भी इंडिया अलायंस को झटका दे सकते हैं. सूत्रों का दावा है कि आरएलडी के मुखिया जयंत चौधरी जल्द ही एनडीए में शामिल हो सकते हैं. इसके लिए बीजेपी ने जयंत चौधरी को लोकसभा की 4 सीटें ऑफर की हैं. अगर ऐसा होता है तो इंडिया अलांयस के साथ ही अखिलेश यादव को भी बड़ा नुकसान होगा.

बीजेपी ने ऑफर की ये सीटें

सूत्रों के अनुसार, बीजेपी ने आरएलडी को कैराना, बागपत, मथुरा और अमरोहा की लोकसभा सीट ऑफर की है. इन सीटों पर समाजवादी पार्टी अपने उम्मीदवारों को आरएलडी के चुनाव चिन्ह पर उतारना चाहती थी. जिसपर जयंत चौधरी राजी नहीं हो रहे हैं. इसी के चलते अब सपा-आरएलडी गठबंधन में टूट हो सकती है.

2 सीटों पर RLD और सपा के बीच नहीं बन रही बात

बता दें कि काफी पहले जयंत चौधरी ने अखिलेश यादव से लखनऊ में मुलाकात की थी. जिसके बाद 7 सीटों पर डील हुई थी. इन सीटों में बागपत, मुजफ्फरनगर, कैराना, मथुरा और हाथरस तो तय हैं, लेकिन दो सीटों को लेकर अभी भी बात नहीं बनी है. अभी गठबंधन में ये तय नहीं हो पा रहा है कि मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, नगीना और फतेहपुर सीकरी में ऐसी कौनसी 2 सीटें हैं जिन्हें आरएलडी को मिलेंगी.

यह भी पढ़ें- Maharashtra Politics: शरद पवार को झटका, अजित को NCP की कमान, चुनाव आयोग ने सुनाया बड़ा फैसला

मुजफ्फरनगर सीट को लेकर भी खींचतान जारी

वहीं मुजफ्फरनगर में प्रत्याशी को लेकर भी सपा और आरएलडी के बीच रस्साकशी चल रही है. अखिलेश यादव चाहते हैं कि वहां से हरेंद्र मलिक आरएलडी के चुनाव चिन्ह पर मैदान में उतरें. जिसको लेकर आरएलडी के कई नेता इसका विरोध कर रहे हैं. हरेंद्र मलिक को लेकर कहा जाता है कि आरलएडी के साथ उनकी अदावत कांग्रेस के समय से है, जब वह कांग्रेस में थे. इस सीट को चौधरी परिवार की कोर सीट मानी जाती है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

5 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

6 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

6 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

8 hours ago