मनोरंजन

शादी के 11 साल बाद ईशा देओल-भरत तख्तानी ने तोड़ लिया रिश्‍ता, ऐसे चला पता

Esha Deol Bharat Takhtani: बीतें कई दिनों से दिग्गज बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल और भरत तख्तानी के तलाक को लेकर काफी खबरें आ रही थी. अब हाल ही में शादी के 11 साल बाद कपल ने अलग होने का फैसला लिया है. इस बात को ईशा देओल और भरत तख्तानी ने खुद कंफर्म किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईशा और भरत ने एक नोट शेयर कर इसकी जानकारी दी है. रिपोर्टस की मानें तो उन्होंने कहा, ‘हमने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है. हमारे जीवन में इस बदलाव के बाद हमारे दोनों बच्चों का हित सबसे महत्वपूर्ण रहेगा’.

बता दें कि ईशा देओल और भरत तख्तानी की शादी में उठापटक की खबरें काफी समय से आ रही थीं. याद दिला दें कि पिछले साल जून में अपनी वेडिंग एनिवर्सरी पर ईशा ने सोशल मीडिया पर ढेर सारी तस्वीरें शेयर की थी और पति के लिए अपना भरपूर प्यार भी जताया था. बताते चलें कि दोनों के रिश्ते को लेकर खटपट की आहट तब से शुरू हुई, जब हेमा मालिनी के बर्थडे सेलिब्रेशन पर वहां भरत मौजूद नहीं थे और न ही ईशा के बर्थडे पर वह मौजूद थे. सेलिब्रेशन के इन्हीं मौकों से ये चर्चा होने लगी कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है.

कुछ समय पहले ही रिश्ते को लेकर किया था पोस्ट

पिछले कुछ समय से दोनों के रिश्ते में दरार आने की खबरें थीं. दोनों की तलाक को लेकर काफी चर्चा हो रही थी. ईशा ने एक क्रिप्टिक पोस्ट लिखा था. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक गाने का वीडियो शेयर किया, जिसमें वो आफताब शिवदसानी के साथ डांस कर रही हैं. इसे वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था, ‘कभी कभी चीजों को आपको ढीला छोड़ देना चाहिए और बस अपने दिल की धड़कन पर नाचना चाहिए.’

दो बच्ची के पैरेंट्स हैं भरत और ईशा

साल 2012 में दोनों की शादी हुई थी और अब दोनों ने फाइनली अलग होने का फैसला किया है. ईशा ने 29 जून 2012 को भरत तख्तानी से शादी की थी. बताया जाता है कि इन दोनों की शादी मुंबई के इस्कॉन मंदिर में काफी सादगी में हुई थी. साल 2017 में उन्हें बेटी राध्या हुई और फिर साल 2019 में वे फिर पैरेंट्स बने ईशा ने 2019 में दूसरी बेटी मिराया को जन्म दिया.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

नवरात्रि पर प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया देवी स्तुति का वीडियो, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नवरात्रि के दूसरे दिन की शुभकामनाएं देते हुए मां…

10 minutes ago

‘उनका जीवन हर कार्यकर्ता…’, राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर अमित शाह का नमन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित…

18 minutes ago

‘मेरा बाप देख लेगा…’, 3 छात्रों को कुचलकर रईसजादे की अकड़, 210 की स्पीड से चला रहा था Mini Cooper

केरल के कोच्चि में तेज रफ्तार मिनी कूपर कार की टक्कर से तीन छात्रों की…

50 minutes ago