देश

‘अचानक नहीं मिली यह जीत…’ पीएम मोदी ने बताया बंगाल-असम में बीजेपी की सफलता का असली मंत्र

पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा के मजबूत प्रदर्शन ने पार्टी के अंदर नया जोश भर दिया है. आज (सोमवार) को शुरुआती रुझानों और नतीजों के बाद भाजपा खेमे में जश्न जैसा माहौल देखा गया. पश्चिम बंगाल को लेकर पार्टी काफी उत्साहित नजर आई, जहां उसे अब तक का एक बड़ा जनसमर्थन मिलने का दावा किया जा रहा है.

इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कई पोस्ट कर पार्टी कार्यकर्ताओं की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि यह जीत सिर्फ एक चुनावी सफलता नहीं है, बल्कि जनता के विश्वास और सुशासन की राजनीति की जीत है.

जनता का भरोसा सबसे बड़ी ताकत- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में लिखा कि पश्चिम बंगाल के लोगों ने भाजपा को जो समर्थन दिया है, वह बेहद महत्वपूर्ण है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी जनता की उम्मीदों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पूरी ईमानदारी से काम करेगी. उनके मुताबिक, भाजपा ऐसी सरकार देने की कोशिश करेगी जो समाज के हर वर्ग को अवसर और सम्मान दे सके.

उन्होंने यह भी कहा कि यह जीत अचानक नहीं मिली है, बल्कि इसके पीछे वर्षों की मेहनत, संघर्ष और जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं की बड़ी भूमिका है. पीएम मोदी ने उन सभी कार्यकर्ताओं को सलाम किया जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी पार्टी के विचार और विकास एजेंडे को लोगों तक पहुंचाया.

असम में भी NDA को मिला समर्थन

असम को लेकर भी प्रधानमंत्री ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों ने एक बार फिर भाजपा-एनडीए गठबंधन पर भरोसा जताया है. यह समर्थन इस बात का संकेत है कि जनता विकास और स्थिरता की राजनीति को आगे बढ़ते देखना चाहती है.

पीएम मोदी ने असम की जनता का आभार जताते हुए कहा कि केंद्र और राज्य मिलकर विकास की गति को और तेज करेंगे. उन्होंने कार्यकर्ताओं की मेहनत की भी सराहना की और कहा कि पिछले दशक में जो प्रगति हुई है, वह टीमवर्क का नतीजा है.

दक्षिण भारत से भी आई राजनीतिक प्रतिक्रिया

तमिलनाडु, केरल और अन्य राज्यों को लेकर भी प्रधानमंत्री ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं. तमिलनाडु में भाजपा और एनडीए को समर्थन देने वाले मतदाताओं का उन्होंने धन्यवाद किया और तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) के प्रदर्शन की भी सराहना की.

केरल के संदर्भ में उन्होंने कहा कि भाजपा-एनडीए को मिले समर्थन के लिए वे आभारी हैं और राज्य के विकास के लिए पार्टी लगातार काम करती रहेगी. साथ ही उन्होंने यूडीएफ को उसकी जीत पर बधाई भी दी और कहा कि केंद्र सरकार केरल के विकास के लिए हमेशा सहयोग करती रहेगी.

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी की भविष्यवाणी हुई हकीकत… बिहार ने कैसे खोला बंगाल में बीजेपी के लिए विजय का दरवाजा, छह मुद्दे बने निर्णायक मोड़

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

14 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

18 minutes ago

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

33 minutes ago

होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर अटैक, 17 भारतीय थे सवार, 11 घायल, MEA ने की कड़ी निंदा

भारत के विदेश मंत्रालय ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक कमर्शियल जहाज पर हमले…

44 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को साकार करते सिंधिया के प्रयास, ग्वालियर में नई औद्योगिक क्रांति की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करते हुए केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास…

44 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

55 minutes ago