देश

PM मोदी की मां पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ बीजेपी ने खोला मोर्चा, मनोज तिवारी बोले- कांग्रेस ने देश की हर मां-बहन का अपमान किया

BJP Protest Against Congress: दिल्ली के खजूरी चौक पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. यह विरोध कांग्रेस नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय मां को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी पर किया जा रहा है. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ नारे लगाए और राहुल गांधी का पुतला जलाकर अपना आक्रोश जताया है.

इस प्रदर्शन में बीजेपी सांसद मनोज तिवारी भी मौजूद रहे. मनोज तिवारी ने कांग्रेस पर सीधा निशाना साधते हुए कहा, ‘प्रधानमंत्री को गाली देना और उनकी स्वर्गीय माता जी के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करना कांग्रेस की मानसिकता को उजागर कर रहा है. यह साफ दिखाता है कि कांग्रेस महिलाओं के सम्मान को महत्व नहीं देती है. भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनता को कांग्रेस की असली सोच से अवगत कराएंगे.’

PM मोदी की मां पर टिप्पणी से देश की हर मां-बहन का अपमान

सांसद मनोज तिवारी, विधायक अजय महावर समेत भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस पर सीधा प्रहार किया है. उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री की माता जी का अपमान केवल एक परिवार का नहीं, बल्कि पूरे देशवासियों का अपमान है. जनता ऐसे नेताओं को कभी माफ नहीं करेगी. भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस की इस घृणित राजनीति का डटकर मुकाबला करेंगे’

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. यू.के. चौधरी ने भी कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि, राहुल गांधी और उनकी पार्टी को यह समझना चाहिए कि भारत की जनता असभ्य और अमर्यादित व्यवहार को कभी स्वीकार नहीं करेगी. उन्होंने आगे कहा कि ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना पूरा जीवन देश की सेवा में लगा दिया है. उनकी माता जी का अपमान करके कांग्रेस ने सभी मर्यादाओं को तोड़ दिया है. आज का यह विरोध प्रदर्शन कांग्रेस को आईना दिखाने का काम करेगा.’

गौरतलब है कि बीते दिनों कांग्रेस के एक नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां को लेकर की गई टिप्पणी के बाद से भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराज़गी है. भाजपा का कहना है कि कांग्रेस बार-बार अभद्र भाषा का सहारा लेकर राजनीतिक माहौल को बिगाड़ने की कोशिश करती है.

ये भी पढ़ें: Bihar Elections 2025: हम लोग ‘अपशब्द के पक्षधर नहीं, पीएम मोदी ने भी सोनिया गांधी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया’, तेजस्वी का पलटवार

-भारत एक्सप्रेस

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

‘युवा समझें सत्ता की लालची और संविधान-विरोधी सोच वाली सरकार किस स्तर तक जा सकती है’, कांग्रेस पर प्रधानमंत्री मोदी का हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए संविधान के…

7 minutes ago

साधारण परिवार में जन्मा बालक देश की सेवा का दायित्व संभाल रहा, यही संविधान की शक्ति का प्रमाण- प्रधानमंत्री मोदी

राष्ट्रीय संविधान दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने बचपन के साधारण हालात…

23 minutes ago

छठ पर्व पर अश्लील कॉमेडी के मामले में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, कॉमेडियन यश माहेश्वरी के खिलाफ FIR दर्ज

Yash Maheshwari Controversy: छठ पर्व और बिहार की महिलाओं को लेकर कथित आपत्तिजनक कॉमेडी के…

28 minutes ago

कचरा उठाना कोई आसान काम नहीं! टेस्ट मैच देखते छात्रों पर मंत्री के बयान से क्यों भड़का विवाद?

न्यूज़ीलैंड में भारत और कीवी टीम के बीच टेस्ट मैच देखने के लिए स्कूल से…

31 minutes ago