मनोरंजन

Love In Vietnam Movie ने रचा इतिहास, भारत में रिलीज से पहले ही China में मिलीं 10,000 स्क्रीन्स

 रि​तु दिव्या


‘Love in Vietnam’ Movie: हिंदी फिल्मों का क्रेज चीन समेत कई देशों में तेजी से बढ़ रहा है, विदेश में दिखाई गई कई बॉलीवुड फिल्मों ने बॅाक्स ऑफिस पर धमाकेदार बिजनेस किया है. ऐसे में अवनीत कौर और शांतनु मिश्रा की फिल्म ‘लव इन वियतनाम’ इतिहास रचने जा रही है. यह चीन में 10,000 स्क्रीन्स पर रिलीज होने वाली पहली भारतीय फिल्म होगी.

फिल्‍म के डायरेक्टर राहत शाह काजमी ने ‘लव इन वियतनाम’ की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि ‘लव इन वियतनाम’ हमारे लिए एक ड्रीम प्रोजेक्ट है, हमने इसमें अपना दिल और आत्मा लगा दी. हमें गर्व है कि भारत में रिलीज से पहले यह फिल्म चीन में 10,000 स्क्रीन्स पर जगह बनाकर इतिहास रच चुकी है.

क्‍या है फिल्‍म की स्‍टारकास्‍ट?

फिल्म ‘लव इन वियतनाम’ में भारतीय एक्‍ट्रेस अवनीत कौर, शांतनु माहेश्वरी के अलावा वियतनामी एक्ट्रेस खा नागन भी लीड रोल में रहेंगी, साथ ही फरीदा जलाल, गुलशन ग्रोवर, राज बब्बर भी नजर आएंगे. पंजाब और वियतनाम की खूबसूरत झलकियां भी फिल्म में देखने को मिलेंगी.

सिनेमाघरों में कब रिलीज होगी?

ओमांग कुमार और कैप्टन राहुल बाली द्वारा प्रोड्यूसड और राहत शाह काजमी के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म देशभर में 12 सिंतबर 2025 को रिलीज होगी. वहीं, चीन में क्रिसमस 2025 के दौरान 10,000 स्क्रीन्स पर रिलीज होकर दर्शकों के सामने आएगी.

फिल्‍म की कहानी क्‍या होगी?

‘लव इन वियतनाम’ की कहानी पंजाब से शुरू होकर वियतनाम तक जाती है. बचपन से साथ रहे लड़के (शांतनु माहेश्वरी) और लड़की (अवनीत कौर) शादी तक पहुंचने का सपना देखते हैं, लकिन कहानी वियतनाम में मोड़ लेती है, जहां लड़के (शांतनु माहेश्वरी) को वियतनामी लड़की खा नागन से प्यार हो जाता है. अब कहानी में देखना ये होगा कि आखिर किसका प्यार सच्चा होगा…किसे मिलेगा प्यार का मुकाम.

यह भी पढ़िए: The Bengal files को बंगाल के सिनेमाघरों में चलने दें: विवेक अग्निहोत्री बोले- हिंदुओं का दर्द दिखाना अगर गुनाह है…तो मैं हूं गुनहगार

Bharat Express Desk

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

16 minutes ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

2 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

2 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

2 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

3 hours ago