बीजेपी ने जारी किया संकल्प पत्र.
J&K Assembly Election: जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपना चुनावी संकल्प पत्र जारी कर दिया है. जिसमें जम्मू-कश्मीर की जनता से भाजपा ने 25 वादे किए हैं. संकल्प पत्र जारी करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आजादी के समय से बीजेपी ने इस क्षेत्र को भारत के साथ जोड़ने के लिए कई प्रयास किए हैं.
बीजेपी के संकल्प पत्र में केंद्र शासित प्रदेश के लोगों से 25 महत्वपूर्ण वादे किए गए हैं. जिसमें अग्निवीरों के लिए सरकारी नौकरियों में 20% आरक्षण, जम्मू-कश्मीर में आईटी हब की स्थापना, और दोनों क्षेत्रों में मेट्रो सेवा शुरू करने की योजनाएं शामिल हैं. इसके साथ ही रोजगार सृजन पर भी जोर दिया गया है.
अमित शाह ने इस दौरान नेशनल कॉन्फ्रेंस के घोषणा पत्र पर भी हमला किया. उन्होंने कहा कि अनुच्छेद-370 ने अलगाववाद और आतंकवाद को बढ़ावा दिया, जिससे क्षेत्र में विकास बाधित हुआ था. अमित शाह ने यह भी कहा कि 2014 से 2024 तक जम्मू-कश्मीर का इतिहास स्वर्णिम रहेगा, क्योंकि इस अवधि में पर्यटन और विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है.
यह भी पढ़ें- हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले पहलवान Vinesh Phogat और Bajrang Punia कांग्रेस में शामिल
1- हम आतंकवाद और अलगाववाद का पूरा सफाया करके जम्मू कश्मीर को विकास और प्रगति में देश में सबसे अग्रणी बनाएंगे.
2- मां सम्मान योजना के तहत हर घर की सबसे वरिष्ठ महिला को हर साल 18000 रुपये देंगे.
3- महिला स्वयं सहायता समूहों के बैंक ऋण पर ब्याज के विषय पर सहायता.
4- उज्जवला लाभार्थियों को हर साल 2 मुफ्त एलपीजी सिलेंडर.
5- PPNDRY के तहत 5 लाख रोजगार.
6- प्रगति शिक्षा योजना के तहत कॉलेज के विद्यार्थियों को यातायात संबंधी भत्ते के तौर पर 3 हजार रुपये सालाना.
7- JKPSC-UPSC के जैसी परीक्षाओं के लिए 2 सालों के लिए 10 हजार रुपये की कोचिंग फीस.
8- परीक्षा केंद्रों तक यातायात संबंधी लागत और एकमुश्त आवेदन शुल्क की प्रतिपूर्ति करेंगे.
9- उच्चतर कक्षाओं में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को टैबलेट-लैपटॉप.
10- जम्मू कश्मीर के विकास के लिए जम्मू में क्षेत्रीय विकास बोर्ड का गठन.
11- जम्मू, डल झील, और कश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा.
12- नए उद्योग लगाए जाएंगे, जिनसे रोजगार पैदा होगा.
13- मौजूदा व्यवसायों और छोटे व्यापारियों को समर्थन देने के लिए निम्नलिखित कार्य किए जाएंगे.
14- जम्मू-कश्मीर में 7,000 मौजूदा एमएसएमई (MSME) इकाइयों की मौजूदा समस्याओं के समाधान के लिए एक नई नीति तैयार की जाएगी ताकि भूमि और सार्वजनिक उपयोगिताओं तक पहुंच को संबोधित किया जा सके.
15- वर्तमान बाजारों और वाणिज्यिक स्थानों पर काम कर रहे छोटे व्यापारियों और दुकानदारों के पट्टा विलेखों (Lease Deeds) के नियमितीकरण से संबंधित मुद्दों को समयबद्ध तरीके से निपटाया जाएगा.
16- इसके साथ ही इकाइयों और मजदूरों की समस्याओं का निवारण करने के लिए हम कठोर कदम उठाएंगे.
17-भूमिहीनों को मिलेगी जमीन: अटल आवास योजना के माध्यम से भूमिहीन लाभार्थियों के लिए 5 मरला जमीन का मुफ्त आवंटन सुनिश्चित करेंगे.
18- हम प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से परिवारों को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराएंगे, जिसमें सौर उपकरण की स्थापना के लिए ₹10,000 की सब्सिडी भी दी जाएगी.
19- हम वृद्धावस्था, विधवा और विकलांगता पेंशन को ₹1,000 से तीन गुना बढ़ाकर ₹3,000 करेंगे, जिससे कमजोर वगों के लिए सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित हो सके.
20- हम सभी के लिए सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए आयुष्मान भारत सेहत योजना के ₹5 लाख कवरेज के अतिरिक्त ₹2 लाख प्रदान करेंगे.
21- हम मौजूदा और आगामी सरकारी मेडिकल कॉलेजों के माध्यम से 1,000 नई सीटें जोड़ेंगे.
22- हम पीएम किसान सम्मान निधि के तहत ₹10,000 प्रदान करेंगे, जिसमें मौजूदा ₹6,000 के साथ अतिरिक्त ₹4,000 शामिल होंगे, जिससे जम्मू और कश्मीर में किसानों की उन्नति सुनिश्चित होगी.
23- हम कृषि गतिविधियों के लिए बिजली की दरों को 50% तक कम करेंगे, जिससे किसानों के लिए सिंचाई पंप और अन्य मशीनरी संचालित करना आसान हो जाएगा.
24- सरकारी सेवाओं में अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के लिए पदोन्नति में आरक्षण सुनिश्चित होगा.
25- हम अग्निवीरों को जम्मू-कश्मीर की सरकारी नौकरियों और पुलिस भर्ती में 20% कोटा देंगे, और सामान्य कोटे पर कोई प्रभाव डाले बिना जम्मू-कश्मीर की आरक्षण नीति का पालन करेंगे.
-भारत एक्सप्रेस
असम के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (GMCH) में भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का अत्याधुनिक प्रोटॉन…
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं.…
BJP News: बिहार में बीजेपी को बड़ा राजनीतिक फायदा मिला है. निर्दलीय एमएलसी राहुल राज…
Jaish-e-Mohammed AI Propaganda: ऑपरेशन सिंदूर के बाद कमजोर पड़ी भर्ती प्रक्रिया को दोबारा गति देने…
Adani University third convocation 2026 IISc director AI: अदाणी यूनिवर्सिटी के तीसरे दीक्षांत समारोह में…
झारखंड के सरायकेला जिले के गम्हरिया थाने में न्याय मांगने पहुंची महिला के साथ पुलिसकर्मी…