देश

Lok Sabha Election 2024: बीजेपी ने जारी की 23 राज्यों के प्रभारी और सह-प्रभारियों की लिस्ट, बैजयंत पांडा को मिली UP की जिम्मेदारी

Lok Sabha Election 2024:  लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी पूरी तरह से चुनावी मोड में आ चुकी है. शीर्ष नेतृत्व लगातार राज्यों के पदाधिकारियों के साथ बैठकें कर रहा है. इसी बीच शनिवार (27 जनवरी) को बीजेपी ने देश के सभी राज्यों के प्रभारी और सह- प्रभारियों की नई लिस्ट जारी कर दी है. 23 राज्यों के प्रभारी और सह-प्रभारी की नियुक्ति की जारी लिस्ट में विनोद तावड़े बिहार के प्रभारी बने रहेंगे. इसके अलावा देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी बैजयंत पांडा को दी गई है.

बैजयंत पांडा को यूपी की कमान

राज्यों के चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारियों की नई लिस्ट को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को जारी किया. जिसमें यूपी की कमान बैजयंत पांडा को दी गई है. इसके अलावा बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रहे मंगल पांडेय को ममता के गढ़ पश्चिम बंगाल का प्रभारी बनाया गया है. पश्चिम बंगाल में सह-प्रभारी के तौर पर आईटी सेल के मुखिया अमित मालवीय और आशा लाकड़ा को कमान सौंपी गई है. महेंद्र सिंह को मध्य प्रदेश चुनाव प्रभारी और सतीश उपाध्याय को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है.

प्रकाश जावड़ेकर को मिली केरल की जिम्मेदारी

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव को लेकर दुष्यंत कुमार गौतम को जिम्मेदारी सौंपी गई है. केरल की कमान पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को दी गई है. वहीं कर्नाटक के लिए राधा मोहन दास अग्रवाल को प्रभारी और सुधाकर रेड्डी को सह प्रभारी बनाया गया है.

झारखंड की कमान सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी को दी गई

इसके अलावा बिहार में मचे सियासी घमासान के बीच विनोद तावड़े प्रभारी बने रहेंगे. सह प्रभारी के तौर पर दीपक प्रकाश को नियुक्त किया गया है. इसी तरह से हरियाणा के लिए बिप्लव कुमार देव को कमान दी गई है. हरियाणा के सह प्रभारी के तौर पर सुरेंद्र नाहर को नियुक्त किया गया है. झारखंड की कमान सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी को दी गई है.

बीजेपी ने जारी किया कैंपेन सॉन्ग

बता दें कि हाल ही में बीजेपी ने लोकसभा चुनाव को लेकर थीम सॉन्ग जारी किया था. जिसे ‘सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं’ नाम दिया गया है. इस गाने के जरिए बीजेपी ने मोदी सरकार की ओर से किए गए विकास के कार्यों को दिखाने की कोशिश की है. बीजेपी ने इस गाने को पीएम मोदी के बुलंदशहर दौरे से पहले रिलीज किया गया था. 25 जनवरी को ये कैंपेन सॉन्ग लॉन्च किया गया था. इस चुनावी कैंपेन गाने को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लॉन्च किया है. जिसमें पीएम मोदी वर्चुअली मौजूद थे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

रूस का सबसे बड़ा हवाई हमला? कीव समेत 12 क्षेत्रों में तबाही, 4 बच्चों समेत 19 की मौत

Russia Ukraine War: रूस ने कीव समेत यूक्रेन के कई शहरों पर बड़े पैमाने पर…

2 minutes ago

भारत से भिड़ा पाक तो क्या साथ देंगे तुर्किये-सऊदी? समझें मक्का पैक्ट के 3 पेंच

Makka Pact Impact on India Pakistan War: क्या भारत-पाक तनाव में सऊदी अरब और तुर्किये…

4 minutes ago

3 मजबूरियों का यू-टर्न! न..न.. करते पाकिस्तान ने क्यों एक्टिवेट किया मक्का पैक्ट?

Why Makkah Pact Activated: सऊदी अरब पर हूती हमलों के बाद पाकिस्तान, तुर्किये और सऊदी…

34 minutes ago

राष्ट्र सेवा के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी को बधाई, स्वामी अवधेशानंद गिरि बोले- उनकी राह किसी तपस्या से कम नहीं

जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

43 minutes ago

नंदीग्राम उपचुनाव मामले में सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को राहत

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ…

43 minutes ago

आसीम मुनीर Vs शहबाज शरीफ! ट्रॉफी ‘चोरी’ के बाद अब कुर्सी पर नजर, क्या बड़ा खेल खेल रहे मोहसिन नकवी?

Pakistan Political Crisis: पाकिस्तान में शहबाज शरीफ, असीम मुनीर और मोहसिन नकवी के बीच बढ़ती…

50 minutes ago