अखिलेश यादव और राहुल गांधी.
Lok sabha Election 2024 UP INDIA Alliance Seat Sharing Formula: उत्तरप्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 में सपा-कांग्रेस के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है. प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में कांग्रेस 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने स्वयं ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि यूपी में कांग्रेस के 11 मजबूत सीटों से हमारे सौहार्द्रपूर्ण गठबंधन की शुरुआत हो रही है. ये सिलसिला अभी और भी आगे बढ़ेगा. उन्होंने आगे लिखा इंडिया की टीम और पीडीए इतिहास बदल देगी.
बता दें कि इंडिया ब्लाॅक गठबंधन में सपा के साथ रालोद और कांग्रेस गठबंधन में चुनाव लड़ेगी. वहीं रालोद यूपी 7 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी. कुल मिलाकर इंडिया गठबंधन में यूपी की सभी सीटों का बंटवारा हो चुका है. यूपी में लोकसभा की कुल 80 सीटें हैं इसमें सपा 60, कांग्रेस 11, रालोद 7 और वहीं 1-1 सीट अपना दल कमेरावादी और चंद्रशेखर की पार्टी को मिलेगी.
यह भी पढ़ेंः नीतीश कुमार बैचेन आत्मा…’ बिहार की सियासी उठापटक पर बोले गिरिराज सिंह- BJP 2025 में सरकार बनाएगी
कांग्रेस किन 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी इसको लेकर अभी स्थित साफ नहीं हुई है लेकिन जानकारी के अनुसार वाराणसी, गोरखपुर, महाराजगंज, प्रयागराज, झांसी, कुशीनगर, गाजियाबाद, अमेठी, रायबरेली, लखनऊ और बांसगाव सीट पर चुनाव लड़ सकती है.
बता दें कि कांग्रेस 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रदेश में अकेले 69 सीटों पर चुनाव लड़ी थी इसमें सिर्फ रायबरेली सीट ही जीत पाई. वहीं सपा-बसपा के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ी थी. सपा 37 सीटों पर चुनाव लड़ी जिसमें 5 सीटें जीत पाई और बसपा 38 सीटों पर चुनाव लड़ी जिसमें 10 सीटें जीत पाई.
2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस 67 सीटों पर चुनाव लड़ी थी जिसमें से वह सिर्फ 2 सीट जीत पाई. वहीं सपा 75 मेें से 5 सीट और बसपा 80 में से किसी भी सीट पर जीत दर्ज नहीं कर पाई.
2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस 69 सीटों पर चुनाव लड़ी थी जिसमें 21 सीटों पर जीत दर्ज की थी. वहीं सपा ने 23 और बसपा ने 20 सीटों पर जीत दर्ज की थी.
यह भी पढ़ेंः कल शाम 9वीं बार सीएम पद की शपथ लेंगे नीतीश कुमार, नड्डा-शाह से मिलने पहुंचे चिराग
Pitru Paksha Panchang: 10 अक्टूबर 2026, शनिवार को आश्विन मास की अमावस्या तिथि पर सर्वपितृ…
Nana Patekar Tirangaa and Krantiveer iconic roles: नाना पाटेकर की 'तिरंगा' और 'क्रांतिवीर' ने 90…
Anupriya Nagar Sunil Lodhi Namo Book Fest Kashi: काशी के नमो बुक फेस्ट में पहली…
Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…
Allahabad High Court Ayushman Bharat hospital cancellation: ब्लड कैंसर पीड़ित 2 माह के बच्चे के…
Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…