सड़क पर कुर्सी डाल कर बैठे राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान
Governor Arif mohammad Khan: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के खिलाफ कोल्लम जिले के निलमेल में आज (27 जनवरी) ‘स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया’ (एसएफआई) के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया. जिसको लेकर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपनी गाड़ी से बाहर निकल आए और सड़क पर कुर्सी डाल कर बैठ गए. इसके साथ ही उन्होंने पुलिस पर प्रदर्शनकारियों को न रोक पाने को लेकर नाराजगी जाहिर की और कहा कि उन्हें अमित शाह से बात कराइये.
सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान काफी गुस्से में दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान गवर्नर को पुलिसकर्मियों से सख्त लहजे से बात करते देखा जा सकता है. घटनास्थल पर पुलिस के अलावा अन्य अधिकारी और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में एकत्र हो गए. राज्यपाल एक समारोह के लिए कोट्टाराक्कारा जा रहे थे, तभी राज्य में सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की छात्र शाखा ‘स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया’ के कई सदस्यों ने रास्ते में काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया.
बता दें कि आरिफ मोहम्मद खान और वामपंथी सरकार के बीच राज्य के विश्वविद्यालयों के कामकाज और विधानसभा द्वारा पारित कुछ विधेयकों पर राज्यपाल के हस्ताक्षर न करने समेत कई मामलों को लेकर तनातनी की स्थिति है. केरल में सत्तारूढ़ वाम मोर्चा सरकार और आरिफ खान के बीच जारी तनाव के बीच राज्यपाल ने एक अप्रत्याशित कदम उठाते हुए बृहस्पतिवार को विधानसभा में अपना अभिभाषण केवल अंतिम पैराग्राफ पढ़कर समाप्त कर दिया था और इस तरह उन्होंने सरकार से अपनी नाराजगी का संकेत दिया था.
-भारत एक्सप्रेस
जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…
सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ…
Pakistan Political Crisis: पाकिस्तान में शहबाज शरीफ, असीम मुनीर और मोहसिन नकवी के बीच बढ़ती…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और…
गेल (इंडिया) लिमिटेड ने स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए 'वाह क्या एनर्जी है'…
हेमचन्द्र विक्रमादित्य, जिन्हें इतिहास में हेमू के नाम से भी जाना जाता है, 16वीं सदी…