देश

गांधी परिवार की रायबरेली समेत अवध की इन 16 सीटों पर भाजपा की नजर, पढ़ें भगवा पार्टी का मास्टर प्लान

UP Lok Sabha Elections-2024: उत्तर प्रदेश में लोकसभा की सभी 80 सीटों पर जीत हासिल करने के लिए भाजपा लगातार मजबूत रणनीति के साथ आगे बढ़ रही है. इसी के साथ ही भाजपा लगातार कुनबा बढ़ाने पर भी काम कर रही है. इसी क्रम में बुधवार को देवा रोड स्थित एक होटल में आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संघ के अनुषांगिक संगठनों, भाजपा के पदाधिकारियों और प्रदेश सरकार के मंत्रियों के साथ बैठक हुई जिसमें चुनाव की जमीनी तैयारियों पर प्लान बनाया गया.

इस मौके पर भाजपा ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह सर कार्यवाह अरुण कुमार को भरोसा दिया कि, लोकसभा चुनाव में अवध प्रांत की सभी 16 सीटों पर भाजपा की जीत होगी. इसी के साथ ही भाजपा ने संघ को आश्वस्त किया है कि, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की परंपरागत सीट रायबरेली, बसपा का गढ़ रही अंबेडकर नगर और श्रावस्ती में भी भाजपा ही जीत हासिल करेगी. बता दें कि, सह सर कार्यवाह अरुण कुमार ने अवध प्रांत की समन्वय बैठक लेते हुए भाजपा से चुनावी तैयारी के बारे में पूछा गया. तो वहीं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अवध की सभी 16 सीटों पर कमल खिलाने को लेकर बड़ी रणनीति तैयार कर रहा है.

विपक्षी नेताओं को अपने पाले में कर रही पार्टी

अरुण कुमार ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह से अवध की 16 सीटों पर चुनावी तैयारियों की जानकारी ली, इस पर उनको भाजपा की ओर से बताया गया कि, विपक्षी दलों में सेंध लगाने के लिए बड़े पैमाने पर ज्वाइनिंग का अभियान चलाया जा रहा है. इस मौके पर अरुण कुमार ने कहा कि, प्रत्येक वैचारिक मतदाता का मतदान अवश्य कराना है. आगामी दिनों में केंद्र सरकार के दस वर्ष के कार्यकाल में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, देश की सुरक्षा, विरासत को सम्मान और हिन्दुत्व से जुड़े मुद्दों पर जो काम हुए हैं उनका पत्रक दिया जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि, मतदान से पहले उस पत्रक को घर घर में पहुंचाकर राष्ट्रवाद और हिन्दुत्व का माहौल तैयार करना है.

ये भी पढ़ें-भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज, पीएम मोदी-शाह समेत 120 उम्मीदवारों पर लग सकती हैं मुहर

जुटें बूथ स्तर पर

इसी के साथ ही अरुण कुमार ने सभी प्रचारकों के साथ अनुषांगिक संगठनों को भी सभी 16 सीटें जीतने के लिए बूथ स्तर पर जुटने को कहा. इसी के साथ ही बैठक में निर्णय लिया गया कि भाजपा की ओर से लोकसभा चुनाव के लिए बनाए गए 20 क्लस्टर की बैठक में अब संघ के स्थानीय पदाधिकारी भी शामिल होंगे.

भाजपा चला रही है ये अभियान

भाजपा ने बताया कि, लोकसभा चुनाव को लेकर हर वोटर तक पहुंचने के लिए पार्टी लाभार्थी संपर्क अभियान के साथ ही गांव चलो अभियान सहित अन्य अभियान चला रही है. बता दें कि 2019 में अवध प्रांत में अंबेडकर नगर, श्रावस्ती और रायबरेली सीट भाजपा के हाथ से निकल गई थी लेकिन भाजपा लगातार इन सीटों पर अपनी तैयारी कर रही थी और अब इन सीटों पर भी जीत हासिल करने का दावा भाजपा कर रही है. वहीं अरुण कुमार ने कहा कि, मौजूदा माहौल में केवल चुनाव जीतना ही नहीं है बल्कि बड़े अंतर के साथ चुनाव जीतना है. तो वहीं भाजपा ने उनको 16 सीटों पर जीत का भरोसा दिलाया है. इसी के साथ ही अंबेडकर नगर में बसपा के सांसद रितेश पांडेय को भाजपा में शामिल कर लिया गया है.

संघ को दी गई है ये जम्मेदारी

बैठक में अरुण कुमार ने अवध प्रांत में संघ के अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ चुनावी तैयारियों का फीडबैक लिया. इस मौके पर उनको जानकारी दी गई कि संघ ने चुनाव के लिए जिला स्तर पर समन्वयक नियुक्त कर दिए हैं. तो वहीं उन्होंने संघ और अनुषांगिक संगठनों को चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी.

इन सीटों की दी गई जानकारी

बैठक में संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने लखनऊ क्लस्टर के लखनऊ, रायबरेली, मोहनलालगंज और उन्नाव सीट लोकसभा क्षेत्र की जानकारी दी तो वहीं सहकारिता राज्यमंत्री जेपीएस राठौर ने सीतापुर क्लस्टर के सीतापुर, धौरहरा, लखीमपुर, हरदोई और मिश्रिख तथा अयोध्या क्लस्टर के प्रभारी दयाशंकर सिंह ने फैजाबाद, बाराबंकी और अंबेडकर नगर लोकसभा क्षेत्र की चुनावी तैयारियों की पूरी डीटेल बताई. बैठक में प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य भी मौजूद रहे.

Archana Sharma

Recent Posts

दिवाली से पहले खाते में आएंगे 5000 रुपये? जानिए किन किसानों को मिलेगा फायदा और क्या है नियम

Maharashtra Farmer Scheme: महाराष्ट्र के सूखा प्रभावित किसानों के बैंक खातों में आने वाले हैं…

9 minutes ago

सैलून के फेंके हुए बालों से चलेगी गाड़ियां? गुजरात के इस स्टार्टअप के दावे ने सबको चौंकाया

सैलून में कटकर बर्बाद होने वाले बालों से अब इथेनॉल बनाने का दावा किया जा…

10 minutes ago

पीएम मोदी बनास डेयरी परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन, दो बायो-सीएनजी संयंत्रों की रखेंगे आधारशिला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दो दिवसीय दौरे के दौरान शुक्रवार को बनासकांठा जिले में…

22 minutes ago

कब जागेगा प्रशासन? उफनती नदी पार करने को मजबूर हुई गर्भवती महिला, झोली में डालकर ले गए परिजन

Dindori News: डिंडौरी में बुनियादी सुविधाओं के अभाव की बानगी देखने को मिली, जहां पुल…

34 minutes ago

न्यायपालिका पर टिप्पणी के बाद घिरे संजय राउत, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया बिना शर्त माफीनामा

अदालत के अपमान के मामले में घिरे शिवसेना सांसद संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट में…

44 minutes ago

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामला: राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आरोप तय करने पर फैसला रखा सुरक्षित

नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आरोप तय करने पर सुनवाई…

59 minutes ago