Bihar Politics:बिहार के विपक्षी ‘महागठबंधन’ की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रहीं हैं. 2024 के चुनाव को मद्देनजर रखते हुए तेजस्वी यादव ने एक जन विश्वास यात्रा निकली थी. जिसकी शुरुआत उन्होंने बिहार के मुज्जफरपुर जिले से की थी और फिलहाल आज के दिन 28 फरवरी को ट्रेन के जरिए जन विश्वास यात्रा कटिहार के लिए निकलेगी. 29 फरवरी को ये यात्रा 10.30 बजे कटिहार और उसके बाद 12.30 बजे भागलपुर पहुंचेगी. यहां से यह यात्रा 2.30 बजे बांका और फिर 4.30 बजे यात्रा जमुई पहुंचेगी. बता दें कि इसी के साथ यह यात्रा का अंतिम दिन है और फिर यह यात्रा समाप्त हो जाएगी.
सवाल अब ये है की बिहार में आखिर ये हो क्या रहा है, भीतर की राजनीति में कौन सा खेल चल रहा. तो आइये जानते हैं क्या कुछ हुआ. बिहार में नीतीश कुमार के साथ NDA की सरकार को बने हुए कुछ ही दिन बीते हैं. सरकार बनाने के लिए (RJD राजद के कुछ विधायकों ने खेल कर दिया था, अब फिर से एक बार राजद (RJD) और कांग्रेस के विधायक सत्तापक्ष के साथ नजर आए.
तेजस्वी अपनी पूरी जी जान लगाकर सभाएं और रोड शो कर जुटा रहे समर्थन तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि पटना में आगामी तीन मार्च को जन विश्वास रैली का आयोजन किया गया है. यह रैली बिहार के लगभग सभी जिलों से होकर गुजरेगी. महारैली में सभी को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में पहुंचने के लिए अपील भी की. यह अपील उन्होंने अपनी जनसभाओं में तो किया ही, लेकिन अपनी जन न्याय यात्रा में भी कर रहे हैं और अब उन्होंने रोड शो करना भी शुरू कर दिया है.
उन्होंने कहा की उपमुख्यमंत्री रहते मैंने एक दिन में 2 लाख बेरोजगारों को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र बंटवाकर एक कीर्तिमान रच दिया है. और बिहार के मुख्यमंत्री के पद पर बैठे नितीश कुमार पर भी जमकर निशाना साध रहे हैं. चाचा पलटू तो पलटी मार ही चुके हैं और RJD से अपना रिश्ता और सरकार दोनों को तोड़ दिया है. फिलहाल अब वो एनडीए का दमन थाम चुके हैं.उन्होंने कहा कि आदरणीय चाचा तीसरी नंबर की पार्टी के नेता हैं. साढ़े तीन साल में तीन बार मुख्यमंत्री व 17 वर्षों में नौ बार मुख्यमंत्री की शपथ ले चुके हैं.
ये भी पढ़ें:गांधी परिवार की रायबरेली समेत अवध की इन 16 सीटों पर भाजपा की नजर, पढ़ें भगवा पार्टी का मास्टर प्लान
तेजस्वी ने यह भी कहा की उपमुख्यमंत्री रहते मैंने एक दिन में दो लाख बेरोजगारों को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र बंटवाकर लकीर खींच दी. यह हमारे देश में एक नया कीर्तिमान रचा गया है. जो अबतक आदरणीय चाचा जी अपने कार्यकाल के साढ़े तीन साल में तीन बार मुख्यमंत्री व 17 वर्षों में नौ बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं. तेजस्वी यादव ने अपना भाषण देते हुए कहा की और इतने साल मुख्यमंत्री रहने के बावजूद भी जो वो नहीं कर पाए वो हमने 17 महीनों में कर के दिखाया है और हम सिर्फ माई ही नहीं बाप भी हैं.
अपनी राजनीतिक विरासत की चर्चा करते हुए तेजस्वी ने कहा कि दो-दो मुख्यमंत्री का बेटा हूं. दो बार उपमुख्यमंत्री रह चुका हूं. उन्होंने कहा कि आदरणीय चाचा तीसरी नंबर की पार्टी के नेता हैं. साढ़े तीन साल में तीन बार मुख्यमंत्री व 17 वर्षों में नौ बार मुख्यमंत्री की शपथ ले चुके हैं.आमतौर पर भी देखें तो बिहार के CM नीतीश कुमार अल्टी पलटी मारते रहते हैं जिसकी वजह से उन्हें लोग पल्टू चाचा भी कहते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
सोशल मीडिया पर दो बच्चों का बड़ी साइकिल चलाने का अनोखा देसी जुगाड़ वायरल हो…
Gold-Silver Price Today: दशहरे के दिन सोने और चांदी के बाजार में क्या रहे हाल?…
यमन के शबवा इलाके में हूती विद्रोहियों के हमले में सऊदी समर्थित सरकारी सेना के…
Ajab Gajab News: दशहरे पर देश भर में रावण दहन होता है, लेकिन क्या आप…
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दी. उन्होंने…
गढ़चिरोली पुलिस ने सीमावर्ती इलाके में नाकाबंदी के दौरान मोटर साइकिल के पेट्रोल टैंक में…