देश

मोदी सरकार के नौ साल : 2024 का किला फतह करने के लिए बीजेपी ने कसी कमर, आज से शुरू हो रहा मेगा जनसंपर्क अभियान

केंद्र में मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा आज से देशभर में अपना मेगा विशेष जनसंपर्क अभियान शुरू करने जा रही है. भाजपा ने इस विशेष अभियान को 30 जून तक चलाने की योजना बनाई है. 2024 में होने वाले लोक सभा चुनाव के मद्देनजर इसे पार्टी की एक बड़ी कवायद के तौर पर देखा जा रहा है. इसके तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत सरकार के मंत्री, भाजपा के दिग्गज नेता, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्री और प्रदेश, जिला और स्थानीय स्तर तक के नेता देश की सभी लोकसभा सीटों पर जाकर मतदाताओं से संवाद कर, उन्हें सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताएंगे और साथ ही पिछली सरकारों के कामकाज से मोदी सरकार के कामकाज की तुलना भी करेंगे. इस विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार, 31 मई को चुनावी राज्य राजस्थान के अजमेर में एक बड़ी रैली करने जा रहे हैं. इसके अलावा महीने भर तक चलने वाले अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री कई अन्य राज्यों में भी रैलियां कर सकते हैं. पार्टी ने इसके लिए देश की सभी लोक सभा सीटों को 117 कलस्टर में बांट दिया है. प्रत्येक कलस्टर में 3 से 5 लोकसभा सीटों को शामिल किया गया हैं. प्रत्येक कलस्टर में वरिष्ठ मंत्री , वरिष्ठ नेता और स्थानीय नेताओं की टीम को तैनात किया गया है.

कैटेगरी के हिसाब से नेताओं को मिली जिम्मेदारी

इन नेताओं को ए, बी और सी तीन कटेगरी में बांटकर, कटेगरी अनुसार अपने-अपने क्लस्टर वाली लोक सभा सीटों पर जाकर जनसंपर्क करने, जनसभाएं करने और पार्टी के कार्यक्रमों की निगरानी करने का जिम्मा सौंपा गया है. ए ग्रुप में केंद्रीय मंत्री, पार्टी के राष्ट्रीय नेता और पूर्व मुख्यमंत्रियों को रखा गया है, जो उन लोक सभा क्षेत्रों से जुड़े राज्यों की बजाय दूसरे राज्यों से होते हैं. बी ग्रुप में भी कलस्टर वाले राज्य को छोड़कर दूसरे राज्य से जुड़े सांसदों और वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है. सी ग्रुप में कलस्टर वाले राज्य के स्थानीय नेताओं को ही जगह दी गई है. हर कलस्टर में इन तीनों ग्रुप के नेताओं को शामिल कर उन्हें उनकी केटेगरी के हिसाब से अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है.

लोकसभा की 400 सीटों पर बीजेपी की नजर

वैसे तो भाजपा देश के सभी लोक सभा क्षेत्रों में यह मेगा जनसंपर्क अभियान चलाएगी, लेकिन इसमें से पार्टी लोक सभा की लगभग चार सौ सीटों पर विशेष फोकस रखने जा रही है. अभियान के दौरान भाजपा की योजना देश के लगभग चार सौ लोक सभा क्षेत्रों को टारगेट करते हुए प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा समेत सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों , पार्टी के दिग्गज नेताओं और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों की 51 बड़ी रैलियां आयोजित करने की है. इसके अलावा श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 जून को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देशभर के 10 लाख से ज्यादा बूथों पर कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे.

हर लोकसभा में 250 परिवारों से संपर्क करने की तैयारी

एक महीने तक चलने वाले इस अभियान के तहत भाजपा नेता देशभर में एक लाख विशिष्ट और प्रभावशाली परिवारों, जिनमें प्रसिद्ध खिलाड़ी, उद्योगपति, कलाकार एवं देश सेवा के दौरान शहीद हुए लोगों के परिजनों जैसे परिवार से संपर्क साध कर बातचीत करेंगे. पार्टी की योजना हर लोक सभा क्षेत्र में कम से कम 250 ऐसे परिवारों से संपर्क साधने की है, कई लोक सभा क्षेत्रों में तो यह आंकड़ा एक हजार तक भी पहुंच सकता है. इसके साथ ही पार्टी नेता देशभर में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स से भी संवाद करेंगे.

20 से 30 जून के दौरान घर-घर संपर्क अभियान चलाएगी भाजपा

जून में एक से 22 तारीख के बीच भाजपा नेता देश के सभी लोक सभा क्षेत्रों में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे, संपर्क साधेंगे, क्षेत्र विशेष के प्रबुद्ध, प्रभावशाली और इंफ्लुएंसर्स लोगों के साथ मुलाकात करेंगे, सभाएं और सम्मेलन करेंगे. इस दौरान भाजपा अपने सभी सातों मोचरें का संयुक्त सम्मेलन करेगी. लाभार्थियों तक पहुंचने के लिए इससे जुड़े सम्मेलन भी किए जाएंगे. इसके साथ ही पार्टी 20 से 30 जून के दौरान घर-घर संपर्क अभियान भी चलाएगी.

Shailendra Verma

Recent Posts

सिर्फ मनोरंजन नहीं, कमाई का जरिया बना इंटरनेट; जानिए कैसे गांव-कस्बों के युवा लिख रहे हैं डिजिटल सफलता की नई कहानी

रिलायंस जियो की एंट्री ने भारत में इंटरनेट की दुनिया बदलने में अहम भूमिका निभाई.…

1 hour ago

PM Kisan 24th Installment: गुजरात दौरे पर पीएम मोदी का बड़ा धमाका, किसानों को दी 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात

PM Kisan 24th installment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा में किसान सम्मान निधि…

1 hour ago

भारत में 12 साल में 27.1% से घटकर 2.6% हुई अत्यधिक गरीबी, 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर: विश्व बैंक

Poverty In India: भारत में पिछले 12 सालों के दौरान गरीबी के स्तर में बड़ी…

1 hour ago

पाक होगा तबाह…चीन का निकलेगा दम, भारतीय नौसेना को मिलेंगे ब्रह्मोस से लैस 8 नए युद्धपोत

Indian Navy: सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) ने 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक…

1 hour ago

‘मानसिक तनाव से गुजर रहे खिलाड़ी…’, दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI को विनेश फोगाट के मामले में दिए सख्त निर्देश

दिल्ली हाई कोर्ट ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) को निर्देश दिया है कि वह पहलवान…

1 hour ago