बिजनेस

बदल सकता है Adani Transmission का नाम, कंपनी ने फाइलिंग में दी जानकारी

Adani Transmission Name Change :  अडाणी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) का नाम बदलकर अडाणी एनर्जी सॉल्यूशन्स हो सकता है. कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में इस बात की जानकारी दी. साथ ही कंपनी ने ये भी बताया कि उनके प्रस्ताव को कंपनी के बोर्ड की तरफ से मंजूरी मिल चुकी है. कंपनी के नाम बदलने के अलावा फाइलिंग में एक और महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है. जिसके मुताबिक कंपनी ने फिर से अनिल सरदाना को एमडी बनाने का निर्णय लिया है. अनिल सरदाना को 5 साल के लिए ये जिम्मेदारी दी गई है और 10 मई से उनका दूसरा कार्यकाल शुरू होगा. अब अगर जरूरी मंजूरी मिल जाती है तो कंपनी का नाम बदलना लगभग तय है.

ये भी पढ़ें- अच्छे नतीजों के बावजूद Sun Pharma के शेयरों में कमजोरी, जानें डीटेल्स

कैसा रहा रिजल्ट –

अडाणी ट्रांसमिशन ने 29 मई को मार्च तिमाही का रिजल्ट पेश किया है. इस रिजल्ट में कंपनी ने मुनाफे में 70फीसदी का इजाफा होने की बात कही है. एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक कंपनी का कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट -मार्च तिमाही में सालाना आधार पर 70 फीसदी बढ़कर 389 करोड़ रुपये पर हो गया है. कंपनी के नेट प्रॉफिट को ट्रांसमिशन कारोबार में एक रेगुलेटरी ऑर्डर मिलने से हुई 148 करोड़ रुपये की वन-टाइम इनकम से सपोर्ट मिला है. वहीं कंपनी की कंसालिडेटेड ऑपरेशनल रेवेन्यू भी सेम टाइम पीरियड में 17% बढ़कर 3031 करोड़ रुपये हो गयी है. ऑपरेशनल EBITDA 28% की बढ़ोत्तरी के साथ 1570 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. ट्रांसमिशन EBITDA 9% बढ़कर 872 करोड़ रुपये और डिस्ट्रीब्यूशन EBITDA 43% बढ़कर 834 करोड़ रुपये रिकॉर्ड किया गया है. वहीं डिस्ट्रीब्यूशन कारोबार में 478 फीसदी का इजाफा हुआ है.

नतीजे आने से पहले इन शेयरों में बिकवाली के चलते इसके शेयर इंट्रा-डे में बीएसई पर 3.04 फीसदी टूटकर 824.90 रुपये पर आ गए। दिन के आखिरी में थोड़ी रिकवरी हुई लेकिन फिर भी यह रेड जोन में ही बंद हुआ और आज भी ये शेयर फिलहाल 803 के भाव पर ट्रेड कर रहा है.

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

कुछ लोगों का प्लान देश में अफरातफरी फैलाना था ताकि ‘मोदी’ को बदनाम कर सकें- पीएम मोदी

गुजरात के बनासकांठा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण…

13 minutes ago

महाराष्ट्र के विधायक संजय गायकवाड़ का शर्मनाक बयान! बोले- ‘अंतिम संस्कार में न जाएं, लाश जानवर खा जाएंगे’

Sanjay Gaikwad: महाराष्ट्र में किसानों की आत्महत्या को लेकर शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक ने…

19 minutes ago

तीसरी बार उत्तर प्रदेश में सरकार बनी तो लागू करेंगे यूसीसी- गृह मंत्री अमित शाह

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देने के लिए भारतीय…

20 minutes ago

जेल की दीवारें भी नहीं रोक पाईं जिनके कदम, जानिए कौन थे योगेंद्र शुक्ल जिन्हें इतिहास ने भुला दिया?

बिहार के महान क्रांतिकारी योगेंद्र शुक्ल, जिन्हें लोग 'शेरे बिहार' के नाम से जानते थे,…

36 minutes ago

सिर्फ मनोरंजन नहीं, कमाई का जरिया बना इंटरनेट; जानिए कैसे गांव-कस्बों के युवा लिख रहे हैं डिजिटल सफलता की नई कहानी

रिलायंस जियो की एंट्री ने भारत में इंटरनेट की दुनिया बदलने में अहम भूमिका निभाई.…

2 hours ago