खेल

IPL ट्रॉफी जीतने के बाद रविंद्र जडेजा ने दौड़कर लगाया अपनी पत्नी को गले, सामने आया इमोशनल वीडियो

Ravindra Jadeja Hugs Wife Rivaba In Emotional Moment: आईपीएल 2023 की ट्रॉफी पर सीएसके ने अपना कब्जा जमाया. इस जीत के हीरो रहे रवींद्र जडेजा. लगभग जो मैच चेन्नई के हाथ से फिसल चुका था उसे जडेजा ने गुजरात के जबड़े से छीनकर अपनी टीम को दी. इस जीत के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार रवींद्र जडेजा ने अपनी पत्नी रिवाबा जडेजा के साथ एक इमोशनल पल शेयर किया. दरअसल, सीएसके की जीत के बाद ग्राउंड में बेहद खास नजारा दिखा. जडेजा ने पत्नी रिवाबा को गले लगा लिया. इस मोमेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

इस रोलरकोस्टर फाइनल में शिवम दूबे ने एक छोर संभाले रखा था क्योंकि जीटी के मोहित शर्मा ने सीएसके को एक के बाद एक झटके दिए और मैच का पासा पलट दिया. इसके बाद रवींद्र जडेजा आए, जिन्होंने पहले कुछ समय लिया और कुछ चौके लगाने में सफल रहे. मगर अंतिम ओवर में उन्होंने मोहित शर्मा के अंतिम दो गेंदों में 10 रन बनाकर टीम को एक यादगार जीत दिलाई.

ये भी पढ़ें: IPL 2023 Final: धोनी और चेन्नई ने जीता 5वां IPL खिताब, आखिरी 2 गेंदों पर जडेजा ने गुजरात के जबड़े से छीना मैच

रवींद्र जडेजा-रिवाबा, सामने आया इमोशनल वीडियो

ये जीत हर किसी के लिए खास है. मैच की आखिरी गेंद पर जैसे ही जडेजा ने चौका लगाया, पूरा स्टेडियम खुशी से झूम उठा.  चेन्नई की पूरी टीम मैदान पर दौड़ पड़ी और माही भी इमोशनल दिखे. इस बीच धोनी भी जश्न मनाने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स टीम के बीच पहुंचे और उन्होंने जडेजा को गोद में उठा लिया. इसी बीच मैदान पर एक इमोशनल नजर देखने को मिला जब रविंद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा ने उन्हें गले से लगा लिया. ये इमोशनल मोमेंट कैमरे में कैद हुआ और सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसे फैंस भी पंसद कर रहे हैं और  इस पर जमकर रिएक्शंस दे रहे हैं.

धोनी और चेन्नई ने जीता 5वां IPL खिताब

बेहद रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर चेन्नई सुपर किंग्स ने ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया है. अहमदाबाद में खेले गए खिताबी मुकाबले में चेन्नई ने जीटी को 5 रन विकेट से हराया. अब तक के आईपीएल इतिहास में ये मुकाबला बेहद रोमांचक रहा. बारिश के कारण इस मैच के नतीजे के लिए फैंस ने दो दिनों से भी ज्यादा का इंतजार किया. इस धमाकेदार जीत के साथ कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सबसे ज्यादा IPL खिताब जीतने के मामले में मुंबई इंडियं के कप्तान रोहित की बराबरी कर ली है. सीएसके के पास अब आईपीएल की 5 ट्रॉफी हैं.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

भोपाल से दिल्ली ट्रांसफर होगा ट्विशा शर्मा सुसाइड केस? सीबीआई ने सौंपी रिपोर्ट

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट एक सप्ताह बाद ट्रांसफर याचिका पर…

3 minutes ago

न्यायपालिका की छवि और सोशल मीडिया वायरल वीडियो! सुप्रीम कोर्ट ने लाइव स्ट्रीमिंग की नीति पर दिए बड़े संकेत

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह अदालत की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग और वीडियो…

12 minutes ago

पत्रकारिता से राजनीति और कारोबार तक, आर.के. सिन्हा का सफर थमा; 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

बिहार के भोजपुर से निकलकर पत्रकारिता, कारोबार, समाजसेवा और राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने…

20 minutes ago

डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट: पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर सवाल!

Digital Personal Data Protection Act: हाल ही में डिजिटल न्यूज़ पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) ने सुप्रीम…

35 minutes ago

बद्रीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 लोगों की मौत; खराब मौसम बना हादसे की वजह

उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ धाम से लौट रहा एक हेलीकॉप्टर खराब मौसम के…

41 minutes ago

कैफे का नाम काशी…मेन्यू में बीफ और दीवार पर जिन्ना, यूपी के यूट्यूबर पर FIR से केरल में मचा बवाल

YouTuber Amrit Singh Darren: केरल में एक सोशल मीडिया वीडियो को लेकर बड़ा विवाद खड़ा…

46 minutes ago