देश

Unnao News: “महिला आरक्षण, भाजपा की नारी गरिमा के सम्मान का परिचायक…”, उन्नाव में बोले सीएम योगी

Unnao News: सीएम योगी ने उन्नाव में  प्रथम स्वाधीनता संग्राम 1857 के अमर शहीद राजा राव राम बक्श सिंह की डौडिया खेड़ा में लगाई गई अश्वारोही विशाल प्रतिमा का अनावरण किया. इसी के साथ ₹804 करोड़ की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया. इस मौके पर उन्होंने जी-20 सम्मेलन का जिक्र करते हुए कहा, “जी 20 सम्मेलन भी भारत की शानदार यात्रा का प्रमाण है. इसी के साथ कहा, “भारत के सामने पाकिस्तान की खराब स्थिति उसकी सोच का परिणाम है. राजनीति में महिलाओं का आरक्षण भाजपा की नारी गरिमा के सम्मान का परिचायक है.

मौके पर सीएम ने बैसवारा कल्याण समिति की पत्रिका का विमोचन भी किया. साथ ही अंडर 19 क्रिकेटर अर्चना देवी का सम्मान किया तो पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. इस मौके पर घर की चाभी भी सौंपी तो वहीं दो बच्चे अर्पित और अनाया का अन्नप्राशन भी किया व बच्चों को स्नेह किया साथ ही बच्चों की माताओं से बात की और आयुष्मान योजना के लाभार्थियों को सम्मान दिया.

ये भी पढ़ें- Kanshiram Parinirvana Diwas: “कांशीराम जी आपका मिशन अधूरा, बीएसपी करेगी पूरा”, परिनिर्वाण दिवस पर BSP सुप्रीमो मायावती ने समर्थकों को दिया बड़ा संदेश

महत्वपूर्ण है उन्नाव

सीएम योगी ने उन्नाव को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इन्वेस्टर समिट में उन्नाव के लिए बहुत संभावनाएं हैं. उन्नाव को सुप्रसिद्ध संतो ने कर्मभूमि बनाकर तपोभूमि बनाया है. मैं उन्नाव के साहित्यकारों को नमन करता हूं. उन्होंने कहा कि, काकोरी कांड के महानायक चंद्रशेखर आजाद की धरती भी उन्नाव है. साथ ही महिला आरक्षण को लेकर जिक्र करते हुए कहा कि राजनीति में महिलाओं का आरक्षण भाजपा की नारी गरिमा के सम्मान का परिचायक है. कोरोना के समय 80 करोड़ को फ्री राशन और 120 करोड़ लोगों को फ्री वैक्सीन देने का काम भाजपा ने किया है.

कुछ लोग जनता को कर रहे हैं गुमराह

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत के वैज्ञानिकों ने भी विश्व पटल पर अपना लोहा मनवाया है. साथ ही बिना नाम लिए विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग जनता को गुमराह कर इस प्रगति को रोकना चाहते है. जब भारत संकट के दौर में था, तब भी कुछ लोग भड़काने का कार्य कर रहे थे. विदेशी जूठन पर पलकर भारत मे रहकर षडयंत्र कराने वालों से सावधान रहने की जरूरत है.

जरूर देखें वैक्सीन वॉर फिल्म

सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्नाव में भाषण देते हुए कहा कि एशियन गेम्स में भारत की सेंचुरी लगी है. इस बार 103 से अधिक मेडल भारत ने जीते हैं. इसी के साथ सीएम ने लोगों से नई फिल्म वैक्सीन वॉर देखने की अपील की और कहा कि यह फिल्म जरूर देखें. इसमें भारत की ताकत को दिखाया गया है. प्रधानमंत्री की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि भारत के पीएम ने कैप्टन के तौर पर भारत को कोविड महामारी से बचाया है. साथ ही कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मोदी सरकार ने दिया है. साथ ही कहा कि, षड़यंत्र करने वालों को बेनकाब करना होगा.

भदोही में कालीन मेले का शुभारम्भ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कालीन नगरी भदोही मे आयोजित ‘अंतर्राष्ट्रीय कालीन मेला’ के शुभारंभ अवसर पर भी हिस्सा लिया और कहा कि यहां की हस्तनिर्मित कालीन की सांस्कृतिक विरासत एवं बुनाई कौशल को बढ़ावा देने का कार्य करेगा. इसी के साथ इस मौके पर महिला बुनकरों को सम्मानित व ODOP मार्जिन मनी योजना के लाभार्थियों को सहायता राशि का चेक भी वितरित किया गया. वहीं सीएम ने इस आयोजन से जुड़े सभी लोगों, एक्सपोर्टर्स व शिल्पकारों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

Cyber Alert: सेंट्रल बैंक में बड़ा घोटाला! बैंक से करोड़ों गायब, ग्राहकों के लिए आया सबसे बड़ा अलर्ट

Cyber Fraud Bank News: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 18.7 अनधिकृत ट्रांजैक्शन के जरिए 13.96…

2 minutes ago

अस्पतालों से गायब डॉक्टरों पर बड़ा एक्शन! झारखंड सरकार ने कैबिनेट की मंजूरी से पहले दिया यह सख्त आदेश

Ranchi News: झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे 695 डॉक्टरों पर…

29 minutes ago

अमेरिका में पढ़ाई के साथ छप्परफाड़ कमाई! भारतीय छात्र कैंपस में ही कमा रहे 46 लाख तक, जानिए 5 जादुई नौकरियां

US Part-Time Jobs: अमेरिका में पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्र कैंपस के भीतर कौन सी…

46 minutes ago

2 लाख से सीधे आधी हुई चांदी, गोल्ड भी लगातार क्रैश! अभी और गिरेंगे दाम? जानिए बाजार का पूरा गणित

MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई. चांदी ₹15,087…

2 hours ago

पाकिस्तान ने क्यों बदली अपनी पारंपरिक हरी जर्सी? इंग्लैंड के खिलाफ मैच में सामने आई हैरान करने वाली वजह

Pakistan News: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच ट्राई सीरीज मैच में पाकिस्तानी टीम अपनी पारंपरिक…

2 hours ago