देश

सैफ अली खान की रीढ़ की हड्डी से ब्लेड निकाला गया, 6 घंटे चला ऑपरेशन, पैरालिसिस का था खतरा: डॉ. नितिन डांगे

Saif Ali Khan Attack: गुरूवार (16 जनवरी) तड़के सुबह 2 बजकर 15 मिनट पर बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के घर पर एक चोर ने हमला कर दिया. चोर सैफ अली खान के बांद्रा स्थित आलीशान घर में घुसा और उनके नौकरों पर हमला किया. फिर जब सैफ ने बीच-बचाव किया तो उसने उन पर भी हमला कर दिया. सैफ पर चाकू से वार किया गया. चाकू के हमले में एक्टर को 6 जख्म आए, जिसमें दो गंभीर थे. घटना के बाद सैफ अली खान को आनन-फानन में ऑटो रिक्शा से ही लीलावती अस्पताल पहुंचाया गया.

घटना के समय करीना कपूर (Kareena Kapoor Khan) अपने दोनों बच्चों तैमूर (Taimur) और जेह के साथ घर पर ही मौजूद थीं. इस हमले के बाद अब उनकी सेहत में सुधार हो रहा है. मुंबई स्थित लीलावती अस्पताल में चीफ न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे ने सैफ अली खान की सेहत के बारे में जानकारी दी.

डॉक्टर ने क्या कहा

डॉ. नितिन डांगे ने कहा आईएएनएस से बातचीत में बताया कि हमले में एक्टर रीढ़ की हड्डी पर भी गहरी चोट लगी हुई थी और एक ब्लेड भी वहां फंस गया था.

डॉ. नितिन डांगे ने कहा,


“सैफ अली खान पर गुरुवार सुबह हमला हुआ था. इसके बाद उन्हें पौने तीन बजे के आसपास लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनके हाथ पर दो घाव और गर्दन पर एक घाव था, जो काफी गहरे थे. इसके अलावा उनके शरीर पर चोट के और भी निशान थे. साथ ही रीढ़ की हड्डी पर भी गहरी चोट लगी हुई थी और एक ब्लेड भी वहां फंस गया था. हालांकि, इतनी चोट लगने के बाद भी सैफ अली खान चलने की हालत में थे.”

6 घंटे चला ऑपरेशन

डॉक्टर ने आगे कहा, “उनकी गंभीर चोटों को देखते हुए तुरंत ही हमने गुरुवार सुबह साढ़े पांच बजे एनेस्थीसिया का इंजेक्शन दिया और छह बजे के करीब ऑपरेशन शुरू किया. यह ऑपरेशन लगभग छह घंटे के आसपास चला, जिसमें रीढ़ की हड्डी से ब्लेड भी निकाला गया.”

उन्होंने कहा, “जाहिर सी बात है कि वो हमले के बाद थोड़ा डरे हुए थे, लेकिन ऑपरेशन के बाद अब वह जल्दी रिकवरी कर रहे हैं. उनकी रीढ़ की हड्डी के पास की चोट काफी गंभीर थी, अगर ब्लेड थोड़ा सा अंदर होता तो उनको पैरालिसिस भी हो सकता था.”

डॉ. नितिन डांगे ने बताया कि सैफ अली खान को ऑपरेशन के बाद आज स्पेशल रूम में शिफ्ट कर दिया गया है. साथ ही उनको एक सप्ताह तक आराम करने के लिए भी कहा गया है. ताकि उनका घाव जल्द भर जाए और अगले दो-तीन दिन में उन्हें घर भेजा जा सके.


ये भी पढ़ें: अमृतसर में सिनेमा हॉल के बाहर ‘इमरजेंसी’ फिल्म का विरोध, एसजीपीसी ने पंजाब सरकार से फिल्म पर बैन लगाने की मांग की


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

हार की हैट्रिक के बाद धमाकेदार पलटवार…! HK6 में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को हराकर चखा जीत का स्वाद

हॉन्गकॉन्ग इंटरनेशनल सिक्सेस 2026 के 11वें स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को…

2 minutes ago

अर्नब चक्रवात के बाद एक और भीषण तूफान…! 20 राज्यों में मचेगा उत्पात, मूसलाधार बारिश का खौफनाक अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलने की…

36 minutes ago

बिहार में बड़ा सियासी बवंडर, दो निर्दलीय MLC के बीजेपी में शामिल होते ही भड़के तेजस्वी, कहा- संविधान का उड़ रहा मजाक

Tejashwi Yadav: बिहार में दो निर्दलीय विधान पार्षदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद…

46 minutes ago

दिवाली से ठीक पहले महंगाई की तगड़ी खुराक…! बढ़ गए सिलेंडर के दाम, जानें क्या है नया रेट

LPG Cylinder Price Hike: तेल कंपनियों ने 1 नवंबर 2026 से 19 किलो वाले कमर्शियल…

1 hour ago

अहोई अष्टमी पर ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव…! अचानक इन 4 राशियों पर बरसेगा बेहिसाब पैसा

रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी के संयोग में 1 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय…

2 hours ago

रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी पर दुर्लभ संयोग…! भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

1 नवंबर 2026 को रवि पुष्य नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धि योग और त्रिपुष्कर योग समेत कई…

2 hours ago