Mahakumbh 2025
महाकुंभ नगर: त्रिवेणी के पावन तट पर महाकुंभ 2025 का आयोजन भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराओं का एक अद्वितीय संगम है. इस महापर्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा मेला क्षेत्र के सेक्टर-1, गंगा पंडाल के दाहिने पवेलियन में एक विशेष प्रदर्शनी लगाई गई है. इसका उद्देश्य प्रदेश की प्रतिभा और कौशल क्षमता को वैश्विक मंच प्रदान करना और उत्तर प्रदेश को एक प्रमुख सोर्सिंग हब के रूप में स्थापित करना है.
व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल के मार्गदर्शन में कौशल विकास मिशन के पवेलियन में प्रदेश के युवाओं द्वारा अर्जित व्यावसायिक कौशल का लाइव प्रदर्शन हो रहा है. इस प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा कई क्षेत्रों में अद्वितीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी जा रही है.
इन कार्यक्रमों में जनरल ड्यूटी असिस्टेंट, ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग एंड असेंबली टेक्नीशियन, मास्टर हैंड एम्ब्रॉइडर, एनिमेटर वी-3, ट्रेडिशनल हैंड एम्ब्रॉइडर, सर्विस टेक्नीशियन – होम एप्लायंसेज, सोलर पैनल इंस्टालेशन टेक्नीशियन, कारपेट वीवर, मोबाइल फोन हार्डवेयर रिपेयर टेक्नीशियन और गेस्ट सर्विस एसोसिएट जैसे विशेष कौशल शामिल हैं. ये सभी कौशल प्रदर्शनी के माध्यम से आगंतुकों को लाइव प्रदर्शन के रूप में दिखाए जा रहे हैं, ताकि वे प्रदेश की प्रतिभा और कौशल क्षमता को करीब से जान सकें.
इस पवेलियन का मुख्य आकर्षण लाइव कौशल प्रदर्शन और सेल्फी प्वाइंट हैं. देश-विदेश से आए आगंतुक इस प्रदर्शनी में विशेष रुचि ले रहे हैं और उत्तर प्रदेश की प्रतिभा की प्रशंसा कर रहे हैं. आगंतुक लाइव प्रदर्शन देखकर प्रभावित हो रहे हैं और पवेलियन के सेल्फी प्वाइंट पर फोटो खिंचवाकर इस अनुभव को यादगार बना रहे हैं.
महाकुंभ के इस भव्य आयोजन के माध्यम और सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के युवाओं को न केवल रोजगार के अवसर मिल रहे हैं बल्कि उनके हुनर को वैश्विक मंच पर पहचान भी मिल रही है. उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन की यह पहल प्रदेश की प्रतिभा को निखारने और उसे वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.
ये भी पढ़ें: Apne Apne Ram: कुंभनगरी प्रयाग और ताजनगरी आगरा में संगीतमय रामकथा सुनाएंगे कुमार विश्वास, आइए यहां
हॉन्गकॉन्ग इंटरनेशनल सिक्सेस 2026 के 11वें स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को…
बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलने की…
Tejashwi Yadav: बिहार में दो निर्दलीय विधान पार्षदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद…
LPG Cylinder Price Hike: तेल कंपनियों ने 1 नवंबर 2026 से 19 किलो वाले कमर्शियल…
रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी के संयोग में 1 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय…
1 नवंबर 2026 को रवि पुष्य नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धि योग और त्रिपुष्कर योग समेत कई…