West Bengal BLO Suicide Case: पश्चिम बंगाल में विशेष गहन संशोधन (SIR) के चलते बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) की मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब नदिया जिले से एक बीएलओ की मौत की खबर सामने आई है. मृतक की पहचान रिंकू तरफदार के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि रिंकू ने SIR मामले में वर्क प्रेशर की वजह से आत्महत्या कर लिया. वह कृष्णानगर के शास्तीतला इलाके में रहती थी और चापरा थाना क्षेत्र के बंगालीझी इलाके में स्थित बूथ नंबर 202 पर एक बीएलओ के रूप में तैनात थी.
परिवार ने बताया कि रिंकू ने आत्महत्या के मामले में एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है. जिसमें उसने कथित तौर पर आरोप लगाया है कि चुनाव आयोग और प्रशासनिक दबाव के चलते वो आत्महत्या कर रही है. परिजनों ने दावा किया है कि रिंकू पेशे से पराशिक्षक थी. इसके बावजूद उसे कोई छूट नहीं मिली और काम के दबाव में आकर उसने आत्महत्या कर ली.
सुसाइड नोट में कथित तौर पर यह दावा किया गया है कि उसने अपना 90 प्रतिशत काम पूरा कर लिया था. लेकिन ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाई. जिसकी वजह से उसपर लगातार प्रेशर दिया जा रहा है. जिसकी वजह से मैं यह दबाव नहीं झेल पा रही हूं. परिजनों ने बताया कि इसी वजह से उसने आत्महत्या कर ली है.
मृतका रिंकू के परिजनों ने कहा कि एक पाराशिक्षक पर इतना दबाव डालना किसी भी तरह से सही नहीं है. उसने अपने सुसाइड नोट में कहा है कि मैं स्ट्रोक नहीं चाहती. उच्च अधिकारी ये बात क्यों नहीं समझ पाते हैं? परिजनों ने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.
बता दें कि बीते कुछ दिनों में कई राज्यों में बीएलओ के द्वारा आत्महत्या का मामला सामने आया है. जिसमें गुजरात, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और केरल शामिल है. अबतक कुल 9 बीएलओ ने काम के दबाव में आत्महत्या की है.
-भारत एक्सप्रेस
Brij Bhushan Sharan Singh on Elon Musk: दिल्ली के कनॉट प्लेस में CJP के 'लहरा…
Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…
Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…
बिहार MLC चुनाव के बीच JDU विधायक Anant Singh का सनसनीखेज कबूलनामा. बोले- जब नीतीश…
Gold Price Today: देश में सोने के आयात में भारी गिरावट के बावजूद आज घरेलू…
Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…