खेल

लंच के टाइम चाय, चाय के वक्त खाना..भारत-साउथ अफ्रीका टेस्ट में बड़ा बदलाव

आज (22 नवंबर) से भारत बनाम साउथ अफ्रीका (India vs South Africa Test Match) का दूसरा टेस्ट मैच गुवाहाटी (Guwahati Test)  में खेला जा रहा है. इस मैच में खिलाड़ियों के साथ-साथ उनके खान-पान में भी बदलाव किया गया है. इस बदलाव के तहत प्लेयर्स को लंच के समय चाय और चाय के टाइम पर खाना दिया जाएगा. यह प्रयोग खिलाड़ियों के फिटनेस और दिनचर्या को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है. इस बदलाव के चलते खिलाड़ियों को अर्ली टु बेड, अर्ली टु राइज वाले फॉर्मूले को भी फॉलो करना होगा.

समय बदला गया

भारत में अब तक 29 स्थानों पर टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं, और गुवाहाटी का बरसापारा स्टेडियम 30वां मैदान है, जहां पहली बार टेस्ट मैच आयोजित हो रहा है. लेकिन भारत में एक टाइम जोन होने की वजह से खिलाड़ियों को अपनी दिनचर्या सामान्य से काफी पहले शुरू करनी होगी.

जहां भारत के बाकी 29 मैदानों में टेस्ट मैच 9:30 बजे शुरू होता है, वहीं पूर्वोत्तर में स्थित गुवाहाटी में सूर्योदय जल्दी और सूर्यास्त भी जल्दी होता है. इसी कारण यहां टेस्ट मैच सुबह 9 बजे शुरू होगा, ताकि पूरे 90 ओवर कराए जा सकें.

चाय और खाने का टाइम बदला

गुवाहाटी में समय के अंतर के कारण खिलाड़ियों की दिनचर्या भी बदली गई है. इसी वजह से अब चाय के समय पर खाना और लंच के समय चाय दी जाएगी. इस बदलाव के कारण खिलाड़ियों को मानसिक रूप से भी तैयार रहना होगा.

ये भी पढ़ें: Smriti Mandhana Haldi Ceremony: स्मृति मंधाना की हल्दी सेरेमनी का वीडियो वायरल, कपल ने अपनी हल्दी पर किया जमकर डांस, देखें वीडियो

बता दें कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. पहला टेस्ट दक्षिण अफ्रीका ने जीता था. दूसरा टेस्ट आज (22 नवंबर) से बुधवार (26 नवंबर) तक खेला जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

सीएम योगी के प्रयासों से 9 लाख से अधिक घरों की छतों पर लगे सोलर प्लांट, जर्मनी-ऑस्ट्रेलिया को दे रहा टक्कर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने सोलर ऊर्जा के क्षेत्र में…

18 minutes ago

मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को फांसी, मेरठ सांप कांड में आया फैसला

Meerut Snake Murder Case: मेरठ के बहुचर्चित सांप कांड में अदालत ने कड़ा फैसला सुनाते…

24 minutes ago

नाना पाटेकर पर लगे आरोपों को लेकर बेटे मल्हार का छलका दर्द, तनुश्री दत्ता पर कही बड़ी बात; माता-पिता के रिश्ते पर भी किया खुलासा

Nana Patekar Controversy: नाना पाटेकर से जुड़े पुराने विवाद पर बेटे मल्हार पाटेकर ने प्रतिक्रिया…

29 minutes ago

यूपी में युवाओं के लिए बड़ा मौका; योगी सरकार की ‘स्टार्टअप नीति-2026’ लॉन्च, अब एआई और डीप-टेक आइडिया को मिलेगी रफ्तार

योगी सरकार ने प्रदेश को स्टार्टअप का हब बनाने के लिए स्टार्टअप नीति-2026 लागू की…

36 minutes ago

लव जिहाद के चक्कर में मारा गया शिवा शर्मा? गैंगस्टर की गोद में रील बनाने वाली श्रद्धा दुबे का टूट गया मायाजाल

Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…

1 hour ago