Bharat Express DD Free Dish

“मैं मराठी हूं, तुम्हारी नहीं मेरी चलेगी…”, देर से आने पर सवाल पूछना पड़ा महंगा, हिंदी भाषी बॉस को मनसे कार्यकर्ताओं ने पीटा

MNS Workers Attack Hindi Boss: नवी मुंबई में कथित तौर पर हिंदी भाषी बॉस की बेरहमी से पिटाई की गई. यह घटना 16 नवंबर की बताई जा रही है. विवाद तब शुरू हुआ जब बॉस ने महिला से ऑफिस लेट आने का कारण पूछा.

MNS Workers Attack Hindi Boss

MNS Workers Attack Hindi Boss: महाराष्ट्र में एक बार फिर मराठी भाषा और अस्मिता के नाम पर हिंसा की खबर सामने आई है. जहां एक हिंदी भाषी बॉस को इसलिए पीटा गया क्योंकि वो मराठी भाषी अपनी महिला कर्मचारी पर ऑफिस लेट आने को लेकर सवाल उठाया था.

ये घटना महाराष्ट्र के नवी मुंबई के वाशी स्थित राज ठाकरे की पार्टी कार्यालय की है. जहां कथित तौर पर हिंदी भाषी बॉस की बेरहमी से पिटाई की गई. यह घटना 16 नवंबर की बताई जा रही है. जिसका वीडियो अब सामने आया है.

“मराठी हूं यहां मेरी चलेगी तुम्हारी नहीं”

बताया जा रहा है कि यह विवाद तब शुरू हुआ जब बॉस ने महिला से ऑफिस लेट आने का कारण पूछा. इसपर महिला ने कथित तौर पर कहा कि मैं तो मराठी हूं. यह मेरा महाराष्ट्र है. यहां तुम्हारी नहीं मेरी चलेगी.

बॉस के साथ की गई जमकर मारपीट

जिसके बाद महिला ने इसकी जानकारी मनसे कार्यकर्ताओं को दे दी. जानकारी मिलने के बाद मनसे कार्यकर्ताओं ने महिला के बॉस रमेश शुक्ला को वाशी स्थित मनसे कार्यालय बुलाया. जहां उसकी जमकर पिटाई की. इस दौरान महिला सहकर्मी ने भी अपने बॉस की पिटाई की. बताया जा रहा है कि मनसे कार्यकर्ताओं ने रमेश शुक्ला से माफीनामा भी लिखवाया.

ये भी पढ़ें- सज कर तैयार हुआ प्रभु राम का दरबार, सभी को 25 नवंबर का इंतजार, देखें मंदिर की मनमोहक तस्वीर

कुछ दिनों पहले एक युवक ने कर ली थी आत्महत्या

बता दें कि कुछ दिनों पहले ठाणे के एक छात्र ने लोकल ट्रेन में मराठी ना बोल पाने के चलते हुए मारपीट के बाद आत्महत्या कर लिया था. मृतक अर्नव खेर के पिता के अनुसार उनका बेटा बार बार यह कह रहा था कि उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई.

बताया गया कि अर्नव लोकल ट्रेन में यात्रा कर रहा था. तभी उसने सामने खड़े आदमी से हिंदी में बोला कि, भाई प्लीज आगे बढ़ो मुझे धक्का लग रहा है. उसके बाद पास में मौजूद एक ग्रुप के एक आदमी ने उसे जोरदार थप्पड़ लगाते हुए कहा कि तुम्हें मराठी नहीं आती क्या. तुम्हें मराठी बोलने में शर्म आती है. यह कहते हुए उस ग्रुप ने उसके साथ जमकर मारपीट की. अर्नव फर्स्ट ईयर का साइंस स्टूडेंट था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read