Bharat Express DD Free Dish

चुनावी ड्यूटी में जान की बलि! पश्चिम बंगाल में BLO रिंकू तरफदार ने की आत्महत्या, परिजनों ने चुनाव आयोग और प्रशासन पर लगाया मौत का आरोप

West Bengal BLO Suicide Case: नदिया जिले से एक बीएलओ की मौत की खबर सामने आई है. मृतक की पहचान रिंकू तरफदार के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि रिंकू ने SIR मामले में वर्क प्रेशर की वजह से आत्महत्या कर लिया.

West Bengal BLO Suicide Case

West Bengal BLO Suicide Case: पश्चिम बंगाल में विशेष गहन संशोधन (SIR) के चलते बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) की मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब नदिया जिले से एक बीएलओ की मौत की खबर सामने आई है. मृतक की पहचान रिंकू तरफदार के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि रिंकू ने SIR मामले में वर्क प्रेशर की वजह से आत्महत्या कर लिया. वह कृष्णानगर के शास्तीतला इलाके में रहती थी और चापरा थाना क्षेत्र के बंगालीझी इलाके में स्थित बूथ नंबर 202 पर एक बीएलओ के रूप में तैनात थी.

परिवार ने बताया कि रिंकू ने आत्महत्या के मामले में एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है. जिसमें उसने कथित तौर पर आरोप लगाया है कि चुनाव आयोग और प्रशासनिक दबाव के चलते वो आत्महत्या कर रही है. परिजनों ने दावा किया है कि रिंकू पेशे से पराशिक्षक थी. इसके बावजूद उसे कोई छूट नहीं मिली और काम के दबाव में आकर उसने आत्महत्या कर ली.

लगातार प्रेशर से तनाव में थी बीएलओ

सुसाइड नोट में कथित तौर पर यह दावा किया गया है कि उसने अपना 90 प्रतिशत काम पूरा कर लिया था. लेकिन ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाई. जिसकी वजह से उसपर लगातार प्रेशर दिया जा रहा है. जिसकी वजह से मैं यह दबाव नहीं झेल पा रही हूं. परिजनों ने बताया कि इसी वजह से उसने आत्महत्या कर ली है.

ये भी पढ़ें- “मैं मराठी हूं, तुम्हारी नहीं मेरी चलेगी…”, देर से आने पर सवाल पूछना पड़ा महंगा, हिंदी भाषी बॉस को मनसे कार्यकर्ताओं ने पीटा

मृतका रिंकू के परिजनों ने कहा कि एक पाराशिक्षक पर इतना दबाव डालना किसी भी तरह से सही नहीं है. उसने अपने सुसाइड नोट में कहा है कि मैं स्ट्रोक नहीं चाहती. उच्च अधिकारी ये बात क्यों नहीं समझ पाते हैं? परिजनों ने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.

बता दें कि बीते कुछ दिनों में कई राज्यों में बीएलओ के द्वारा आत्महत्या का मामला सामने आया है. जिसमें गुजरात, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और केरल शामिल है. अबतक कुल 9 बीएलओ ने काम के दबाव में आत्महत्या की है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read