BMC Election Results: महाराष्ट्र निकाय चुनाव में बीजेपी के शानदार प्रदर्शन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है. इस कड़ी में मुंबई से एक अनोखा सेलब्रैशन देखने को मिला. दरअसल मुंबई में धुरंधर फिल्म की तर्ज पर देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) की तस्वीर वाले धुरंधर देवेंद्र के पोस्टर लगाए गए. ये पोस्टर मुंबई बीजेपी युवा मोर्चा के अध्यक्ष तजिंदर सिंह तिवाना द्वारा लगाए गए बताए जा रहें हैं.
मुंबई में ‘धुरंधर देवेंद्र’ के लगे पोस्टर
शहर में कई जगह ‘धुरंधर देवेंद्र’ के पोस्टर लग नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह पोस्टर (Dhurandhar Devendra Fadnavis) मुंबई BJP युवा मोर्चा के अध्यक्ष तजिंदर सिंह तिवाना द्वारा लगवाए गए हैं. जोकि इस बार पार्षद भी चुने गए हैं. पोस्टरों के जरिए भाजपा अपनी BMC चुनाव में मजबूत मौजूदगी और नेतृत्व को रेखांकित करने की कोशिश की है.
सीएम फडणवीस के नेतृत्व में खिला कमल
खास बात यह रही कि इस बार चुनाव में बीजेपी ने उद्धव गुट की शिवसेना का बीएमसी में 25 साल का पुराना किला ढहा दिया है. बीएमसी के 227 वार्डों में से बीजपी का मेयर बनना तय हो गया है. वहीं महाराष्ट्र निकाय चुनावों में भी महायुति ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है. बता दें कि 29 नगर निगमों में से 25 नगर निगमों में महायुति को जीत मिली है. ये जीत बेहद खास है जब महाराष्ट्र में लोकसभा चुनावों में पिछड़ने के बाद बीजेपी ने न सिर्फ विधानसभा में कम बैक किया वहीं सीएम फडणवीस के नेतृत्व में निकाय चुनावों में बेहद शानदार प्रदर्शन किया है.
यह भी पढ़ें:मुंबई में दहाई तक का आंकड़ा न छू सकी राज ठाकरे की MNS, 22 शहरों में हुआ सूपड़ा साफ
बीजेपी का वोट शेयर क्या रहा?
भारत निर्वाचन आयोग और BMC द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, BJP ने 89 सीटें जीतकर कुल 11,79,273 वोट हासिल किए. बता दें कि यह कुल डाले गए वोटों का 21.58 प्रतिशत है. सभी जीतने वाले उम्मीदवारों में, BJP का वोट शेयर 45.22 प्रतिशत रहा, जिससे यह नगर निकाय में सबसे बड़ी पार्टी बन गई है.
वहीं इसके गठबंधन सहयोगी, शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) ने 2,73,326 वोटों के साथ 29 सीटें हासिल कीं, जिसका कुल वोट शेयर वोट 5.00 प्रतिशत रहा।
शिवसेना (UBT) को मिलीं 65 सीटें
राज ठाकरे की MNS के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही शिवसेना (UBT) को मात्र 65 सीटें हीं मिल सकी हैं. UBT के नेतृत्व वाली शिवसेना को 7,17,736 वोट मिले, जोकि कुल डाले गए वोटों का 13.13 प्रतिशत है. वहीं राज ठाकरे ने गठबंधन के खाते में सिर्फ 6 सीटें जोड़ीं, जिसमें उनका वोट शेयर मात्र 1.37 प्रतिशत रहा. यह भी बता दें कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) ने 24 सीटें हासिल कीं, जिसका वोट शेयर 4.44 प्रतिशत रहा.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…
Mahatma Gandhi Tribute: गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट पहुंच बापू को श्रद्धांजलि दी…
Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…
‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…
Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…
IBPS Clerk Admit Card: IBPS क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, 10 और 11…