Hamirpur Love Jihad Case/Anand Awasthi: यूपी के हमीरपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे इलाके में तनाव पैदा कर दिया है. सुमेरपुर कस्बे में ‘लव जिहाद’ और ब्लैकमेलिंग के आरोपों के बाद जमकर बवाल हुआ. आक्रोशित भीड़ ने आरोपी के घर पर पथराव किया, जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने चंद घंटों के भीतर ही आरोपी का ‘हाफ एनकाउंटर’ कर उसे दबोच लिया.
मिली जानकारी के मुताबिक, सुमेरपुर कस्बे के रहने वाले अफान नाम के एक युवक ने एक हिंदू युवती को अपने प्रेमजाल में फंसाया. आरोप है कि आरोपी ने पहले युवती के साथ दुष्कर्म किया और फिर चोरी-छिपे उसका एक अश्लील वीडियो बना लिया. इसी वीडियो के दम पर वह युवती को लगातार ब्लैकमेल कर रहा था. युवती का आरोप है कि अफान उस पर धर्म परिवर्तन (धर्मांतरण) करने का दबाव बना रहा था. मामला तब और बिगड़ गया जब आरोपी ने उस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
जैसे ही यह बात युवती के परिवार और हिंदूवादी संगठनों तक पहुंची, लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. आक्रोशित लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर आरोपी के घर पहुंच गए. प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो भीड़ इतनी उग्र थी कि वहां खड़ी एक इंडिगो गाड़ी को निशाना बनाया गया और आरोपी के आलीशान मकान पर जमकर पथराव किया गया. माहौल बिगड़ता देख आरोपी अफान मौके से फरार हो गया.
इसके बाद हिंदूवादी संगठनों ने सुमेरपुर थाने का घेराव कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी. लोग आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज किया और आरोपी की तलाश में टीमें रवाना कर दीं.
ये भी पढ़ें- आजमगढ़ में अपशब्द बोलने पर छात्रा ने मनचले को पीटा, वायरल हुआ वीडियो
पुलिस को अपने मुखबिरों से सूचना मिली कि आरोपी अफान इलाके से भागने की फिराक में है. घेराबंदी के दौरान जब पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, तो आरोपी ने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई जो अफान के पैर में लगी. पुलिस की भाषा में इसे ‘हाफ एनकाउंटर’ कहा जा रहा है.
मुठभेड़ के बाद घायल अफान को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने उसके पास से एक अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं. फिलहाल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है, जहां वह पुलिस की निगरानी में है.
इस घटना के बाद से सुमेरपुर कस्बे में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था को हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी. पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की भ्रामक खबर न फैलाने की हिदायत दी है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…
Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…
PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…
Mahatma Gandhi Tribute: गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट पहुंच बापू को श्रद्धांजलि दी…
Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…
‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…