Bharat Express DD Free Dish

मुंबई में दहाई तक का आंकड़ा न छू सकी राज ठाकरे की MNS, 22 शहरों में हुआ सूपड़ा साफ

मुंबई में राज ठाकरे की MNS का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा, पार्टी 227 सीटों में सिर्फ 5 पर आगे. 22 अन्य शहरों में पार्टी का खाता तक नहीं खुला, जबकि बीजेपी गठबंधन ने एकतरफा बढ़त बनाई.

MNS performance in BMC 2026: महाराष्ट्र के नगर निगम चुनाव में बीजेपी गठबंधन एकतरफा जीत की ओर आगे बढ़ रहा है. बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC election) में पहली बार बीजेपी को बहुमत मिलता दिख रहा है. इस चुनाव में उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे की पार्टियों का सबसे निराशाजनक प्रदर्शन रहा. भारतीय जनता पार्टी BMC चुनावों में सबसे बड़ी ताकत के रूप में उभरी और उसके गठबंधन को निर्णायक बढ़त मिली. वहीं राज ठाकरे की पार्टी(MNS)तो दोहरे अंक तक नहीं पहुंचती दिख रही. वहीं बता दें कि 22 शहरों में तो पार्टी का खाता तक नहीं खुला.

MNS का मुंबई में निराशाजनक प्रदर्शन

BMC की 227 सीटों में से राज ठाकरे की पार्टी मनसे सिर्फ 5 सीट पर आगे है। बता दें कि पार्टी ने शिवसेना (UBT) के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था लेकिन मनसे जितनी सीटों पर उतरी उनमें से कुछ पर ही जोरदार प्रचार हुआ। राज ठाकरे ने मुंबई में पूरी ताकत लगाई। फिर भी नतीजे निराशाजनक रहे. पार्टी को दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार करना था. यह प्रदर्शन मराठी मानुष की राजनीति पर सवाल उठाता है. राज ठाकरे की लोकप्रियता पर भी असर दिख रहा है.

यह भी पढ़ें:किरकिरी बनी कांग्रेस! हुसैन दलवई बोले भला होता अगर…; BMC Result पर फूटा नेताओं का गुस्सा

22 शहरों में हिसाब किताब हुआ जीरो

मनसे को मुंबई में ही झटका नहीं लगा है. बल्कि उसे 22 शहरों में एक भी सीट नहीं मिली. पुणे, संभाजीनगर, कोल्हापुर, सांगली-मिरज, मीरा-भायंदर, वसई-विरार, भिवंडी, पनवेल, नागपुर, परभणी, जलाना, पिंपरी-चिंचवड़, सोलापुर, मालेगांव, जलगांव, धुले, इचलकरंजी, नांदेड़, लातूर, अमरावती, अकोला और चंद्रपुर में पार्टी जीरो रही. वहीं अन्य शहरों की बात करें तो MNS कल्याण-डोंबिवली की 122 सीटों में से 4 पर, ठाणे की 131 सीटों में एक सीट पर और नासिक में 122 सीटों में से 2 पर आगे है. जबकि नवी मुंबई में एक और अहिल्यानगर में उसे तीन सीटें मिली हैं.

भाजपा गठबंधन की एकतरफा जीत

भाजपा गठबंधन ने चुनाव में एकतरफा बढ़त बनाई है. भाजपा को 1064 वार्डों में बढ़त मिली है. जबकि एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 282 वार्डों में बढ़त है तो कांग्रेस को कुल 222 सीटें मिलीं. बता दें कि यह नतीजा भाजपा के लिए बड़ी जीत है. ठाकरे ब्रदर्स का गठबंधन भी नाकाम रहा. चुनाव में राज ठाकरे ने मराठी मानुष की बात की लेकिन नतीजे पार्टी के लिए निराशाजनक रहे.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read