देश

Bokaro: खुद को हिंदू बता नाबालिग से शादी की फिराक में था 50 साल का असलम, वरमाला के बाद मंडप में खुली पोल, परिजनों ने जमकर पीटा

Bokaro: झारखंड के बोकारो में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे. नाबालिग लड़की से शादी करने पहुंचे 50 साल के अधेड़ मुस्लिम असलम ऊर्फ फिरोज को राज खुलने के बाद वहां से भागना पड़ा. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इस शादी का जमकर विरोध किया, जिसके बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पुहंच गई. माहौल बिगड़ता देख बाराती भी मौके से फरार हो गए.

असलम ऊर्फ फिरोज खुद को हिंदू बता कर नाबालिग से शादी करने की फिराक में था. लेकिन वरमाला के बाद शादी के मंडप पर जाने से पहले ही उसकी पहचान का खुलासा हो गया और लोगों ने उसे जमकर पीटा. थोड़ी ही देर में हिंदू संगठन के लोग और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई.

शादी से पहले सामने आई सच्चाई

दरअसल, बोकारो (Bokaro) के सेक्टर-9 में हरला थाना इलाके की कुम्हारटोली का ये मामला है. यहां एक गरीब हिंदू परिवार का भरोसा जीतने के बाद असलम खान ने नाबालिग से शादी करने की साजिश रची. हालांकि शादी नहीं सकी, क्योंकि उससे पहले ही सच्चाई सामने आ गई. पुलिस के आने से पहले असलम वहां से भाग गया.

ठगी के आरोप में पहले भी जा चुका है जेल

वहीं, असलम ने गरीब परिवार से अपना धर्म छुपाया, साथ ही उसने खुद को पुलिस वाला भी बताया था. जबकि अब ये बात भी सामने आ रही हैं कि असलम पहले से ही ठगी के मामले में जेल जा चुका है. हालांकि, पुलिस को मौके से असलम की एक कार, उसके बैग से पुलिस की वर्दी और एक हथियार मिला है.

ये भी पढ़ें : UP News: लूडो में मकान मालिक से खुद को ‘हार’ गई महिला, दो बच्चों की है मां, पति ने लगाई पुलिस से गुहार

जांच में जुटी पुलिस

नाबालिग लड़की के परिजनों की तहरीर पर बोकारो (Bokaro) पुलिस ने असलम के खिलाफ केस दर्ज की है. घर वालों का आरोप है कि लोन दिलाने में मदद करने के बहाने से असलम ने अपना नाम संजय कसेरा बताया था. इसके बाद ही उसने परिवार वालों से नाबालिग से शादी करने का दवाब बनाया. लेकिन शादी से पहले ही उसकी सच्चाई सामने आ गई. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिल्ली में नहीं थम रहे बिल्डिंग हादसे, सीमापुरी में गिरी चार मंजिला इमारत; मलबे में दबे कई लोग, रेस्क्यू जारी

Delhi News: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप मच गया.…

11 minutes ago

PM Modi 25 Years: गुजरात के सीएम से लेकर वैश्विक पटल पर छाने तक की अनकही कहानी, भारत-ब्रिटेन रिश्तों में नया अध्याय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर उनकी राजनीतिक यात्रा…

12 minutes ago

आसमान से दुश्मनों पर पैनी नजर! भारतीय सेना ने खरीदे 225 FPV ड्रोन, जानें क्यों हैं खास

भारतीय सेना ने 17,500 फीट की ऊंचाई पर सफल ट्रायल के बाद 225 FPV ड्रोन…

16 minutes ago

‘अब राजनीति नहीं करूंगा’, बाबरी मस्जिद बनाने की बात कहने वाले हुमायूं कबीर का संन्यास

रेजीनगर उपचुनाव के बाद मुर्शिदाबाद के नवादा से विधायक हुमायूं कबीर भावुक हो गए. उन्होंने…

25 minutes ago

रांची में गूंजा ‘विकसित भारत’ का संकल्प, पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर भव्य आयोजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुधवार…

26 minutes ago

रेलवे ने निकाला भीड़ का तोड़, दिवाली और छठ से पहले सबको किया खुश

Indian Railway Plan For Crowd Management: दीवाली और छठ के मद्देनजर रेलवे ने यात्रियों की…

27 minutes ago