देश

भारत में नदी ​किनारे मिला 500 पाउंड का बम, साइज गैस सिलेंडर जितना बड़ा, फटता तो मचा देता तबाही..आखिर किस युद्ध में इसका इस्तेमाल हुआ?

Bomb Found In Swarnarekha River: झारखंड में पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में स्वर्णरेखा नदी के किनारे एक बड़ा खतरा सामने आया है. बालू की खुदाई करते समय ग्रामीणों को 500 पाउंड यानी करीब 227 किलोग्राम का एक अमेरिकी बम मिला. यह बम गैस सिलेंडर जैसा दिखता है. बम पर AN-M64 लिखा है और मेड इन अमेरिका अंकित है.

ग्रामीणों ने तुरंत सूचना दी, लेकिन प्रशासन को इसकी जानकारी मिलने के बाद भी दो दिन तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. बाद में रांची से बम निरोधक टीम पहुंची. टीम ने बताया कि यह बम बेहद घातक है. अगर यह फट जाता तो बड़े क्षेत्र में भारी नुकसान हो सकता था.

इलाका अब पूरी तरह सील

अब पूरे इलाके को पूरी तरह सील कर दिया गया है. पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर तैनात हैं. ग्रामीणों को सख्त चेतावनी दी गई है कि वे बम के पास न जाएं. कोई भी व्यक्ति वहां जाने की कोशिश करे तो कानूनी कार्रवाई हो सकती है.

बम को सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज करने के लिए सेना की मदद ली जा रही है. बम निरोधक टीम अकेले इसे हैंडल नहीं कर सकती. इसलिए सेना के विशेषज्ञों को बुलाया जा रहा है.

आखिर किस लड़ाई में गिरा?

विशेषज्ञों का मानना है कि यह बम पुराना है. इसे द्वितीय विश्व युद्ध या 1971 के युद्ध काल से जोड़ा जा रहा है. उस समय इस क्षेत्र में अमेरिकी वायुसेना की गतिविधियां थीं. चाकुलिया और घाटशिला में पुराने एयरबेस थे. हो सकता है कि विमान से यह बम गिरा हो या कोई हादसा हुआ हो.

नदी के कटाव और बालू खुदाई के कारण यह बम अब बाहर निकल आया. पहले भी इस इलाके में पुरानी चीजें मिलने की घटनाएं हुई हैं.

स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया

ग्रामीण डर गए हैं. कई लोग बम देखने पहुंचे थे, लेकिन अब उन्हें दूर रखा जा रहा है. लोग कहते हैं कि अगर समय पर कार्रवाई होती तो खतरा कम हो सकता था. प्रशासन से अपील की जा रही है कि भविष्य में ऐसी चीजें मिलने पर तुरंत ध्यान दें. जांच अभी जारी है.

बारूद की गूंज और धुआं-धुआं आसमान! ईरान-अमेरिका युद्ध कैसे बन रहा है दुनिया के लिए क्लाइमेट टाइम बम?

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

‘बेहद खतरनाक और हिंसक, देखते ही दें सूचना!’ FBI की ‘मोस्ट वांटेड’ लिस्ट में आया गोल्डी बराड़

Goldy Brar FBI Most Wanted: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े आरोपी गोल्डी बराड़ को FBI…

16 minutes ago

मंगलवार को बन रहा हर्षण और भरणी का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और राहुकाल का सटीक समय

29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…

1 hour ago

मंगलवार को हर्षण योग से बदल जाएंगे राशियों के सितारे, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: भागदौड़ के बीच बढ़ेगा उत्साह, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…

2 hours ago

आज का मिथुन राशिफल: करियर में खुलेंगे नए रास्ते, यात्रा से मिलेगा लाभ; आय बढ़ने के भी संकेत

Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर और कारोबार में नए…

2 hours ago