उत्तर प्रदेश

Ayodhya: हनुमान जयंती पर फहराएगा बजरंगबली के शिखर पर ध्वज, जानें बाकी 5 उप-मंदिरों का पूरा शेड्यूल

Ayodhya: अयोध्या में राम मंदिर की भव्य निर्माण यात्रा अब अपने अंतिम चरण में है. रामलला के मुख्य शिखर और माता अन्नपूर्णा मंदिर पर ध्वजारोहण के बाद अब बाकी छह उप मंदिरों पर भी शीघ्र ही शिखर ध्वजारोहण की तैयारी चल रही है. यह जानकारी राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने हाल ही में एक बैठक के बाद साझा की.

किन मंदिरों पर होगा ध्वजारोहण?

इन उप मंदिरों में भगवान सूर्य, माता भगवती, शिवलिंग, गणपति, शेषावतार और हनुमान जी के मंदिर शामिल हैं. खास बात यह है कि हनुमान जी के मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण हनुमान जयंती यानी 2 अप्रैल को किया जाएगा.

बाकी पांच उप मंदिरों पर यह प्रक्रिया मार्च के आखिरी दिनों में, 22 से 31 तारीख के बीच आठ दिन में पूरी की जाएगी. ट्रस्ट ने कहा है कि इन आयोजनों में भीड़ नहीं जुटाई जाएगी और केवल सीमित लोगों की मौजूदगी में ही कार्यक्रम संपन्न होंगे. हर ध्वजारोहण समारोह में करीब 50 संत, 50 गृहस्थ और लगभग 100 इंजीनियर व श्रमिक शामिल रहेंगे.

पहले हुआ ध्वजारोहण

मुख्य शिखर पर ध्वजारोहण पहले 25 नवंबर 2025 को तय था, लेकिन इसे बाद में हिंदी नववर्ष पर आयोजित किया गया. वहीं, माता अन्नपूर्णा मंदिर पर ध्वजारोहण 31 दिसंबर 2025 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया था. श्रद्धालुओं से ट्रस्ट ने कुछ जरूरी निर्देश भी दिए हैं. कहा गया है कि धूप से बचाव के लिए सफेद गमछा जरूर लाएं और साथ में हल्का भोजन जैसे सत्तू रखें. इसके अलावा, आलू से बनी चीज़ों और खासकर समोसे से परहेज करने की सलाह दी गई है.

ट्रस्ट का मानना है कि इन सावधानियों से भव्य आयोजन सहज और सुरक्षित तरीके से संपन्न होगा. अयोध्या में भक्त इस समय भगवान राम के भव्य मंदिर के अंतिम चरणों की तैयारियों को लेकर खासा उत्साहित हैं.

यह भी पढ़ें: Pakistani Terror Spy: गाजियाबाद में जासूसों के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 9 संदिग्ध पकड़े गए, इनमें 5 नाबालिग

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

मंगलवार को बन रहा हर्षण और भरणी का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और राहुकाल का सटीक समय

29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…

36 minutes ago

मंगलवार को हर्षण योग से बदल जाएंगे राशियों के सितारे, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…

46 minutes ago

आज का मेष राशिफल: भागदौड़ के बीच बढ़ेगा उत्साह, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…

1 hour ago

आज का मिथुन राशिफल: करियर में खुलेंगे नए रास्ते, यात्रा से मिलेगा लाभ; आय बढ़ने के भी संकेत

Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर और कारोबार में नए…

1 hour ago

आज का सिंह राशिफल: भागदौड़ भरा रहेगा दिन, निवेश में सावधानी और रिश्तों में भावुकता

Aaj Ka Singh Rashifal: सिंह राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी आएगी, लेकिन…

1 hour ago