देश

Guddu Muslim: बमबाज गुड्डू मुस्लिम बचपन से ही था खूंखार, बहन नसरीन ने खोली उसकी कुंडली

Guddu Muslim: उमेश पाल हत्याकांड मामले (Umesh Pal Murder Case) में फरार चल रहे पांच लाख के इनामी गुड्डू मुस्लिम के बारे में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं. वहीं उसकी तलाश में जुटी यूपी पुलिस को वह लगातार चकमा दे रहा है. इसी बीच उसकी बहन नसरीन बानो (Nasrin Bano) ने उसके बारे में तमाम चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, जिससे साफ होता है कि वह बचपन से ही खूंखार किस्म का था और उसकी पहली पसंद अपराध की दुनिया में जाना था.

24 फरवरी को उमेश पाल की दिन-दहाड़े हत्या कर दी गई थी. इस मामले में माफिया अतीक अहमद के साथ ही उसके भाई, पत्नी, बेटे सहित पूरे कुनबे और गुड्डू मुस्लिम (Guddu Muslim) सहित कई गुर्गों पर मुकदमा दर्ज किया गया था. गुड्डू मुस्लिम को पुलिस तमाम कोशिशों के बावजूद अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है.

बचपन में ही छोड़ गया था घर

उमेश पाल हत्याकांड के दो महीने बीत जाने के बाद भी गुड्डू मुस्लिम सहित शाइस्ता, जैनब और आयशा नूरी पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं. इसी बीच उसकी बहन नसरीन बानो का बयान सामने आया है. नसरीन बानो ने बताया, “गुड्डू मुस्लिम बचपन में ही घर छोड़कर चला गया था. वो ऐसी उम्र में घर को छोड़कर गया जब वो हाफ पैंट पहना करता था. उस समय हमारे मां पिता भी जिंदा थे.” नसरीन ने गुड्डू के स्वभाव के बारे में आगे बताया, “वह बचपन से ही लड़ाकू किस्म का था. उसकी किसी से नहीं बनती थी.”

बहन ने कहा कि वह उससे बहुत लड़ता था और अपराधी किस्म का था. गुड्डू मुस्लिम की बहन ने ये भी खुलासा किया कि उसको बचपन में केवल मुस्लिम कहा जाता था. तब उसका नाम गुड्डू नहीं था. यह नाम उसका कब पड़ा, उसे नहीं मालूम. हालांकि नसरीन ने ये बताया कि शायद बाहर जाकर उसने ये नाम रखा होगा या किसी ने रख दिया होगा तो उसने भी उसकी बात मान ली होगी.

गुड्डू का एक भाई रहता है सऊदी में

नसरीन ने परिवार के बारे में बताया और कहा, “हम 5 भाई बहन हैं, जिसमें से 2 बहन हैं और 3 भाई थे उनमें से एक भाई का इंतकाल हो गया. जिनका इंतकाल हुआ है वो सबसे बड़े थे. इसके बाद एक भाई है असलम जो सऊदी में रहता है.”

न्यूज पेपर से पता चला अतीक से सम्बंध के बारे में

गुड्डू मुस्लिम की बहन नसरीन ने पुलिस को अतीक अहमद के साथ गुड्डू के संबंधों को लेकर बताया कि उसको न्यूज पेपर के माध्यम से इसकी जानकारी मिली. या कभी पुलिस आती थी तो इसके बारे में बताती थी. नसरीन ने बताया कि पुलिस पहले भी कई बार घर पर आ चुकी है.

 

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

सीएम योगी के प्रयासों से 9 लाख से अधिक घरों की छतों पर लगे सोलर प्लांट, जर्मनी-ऑस्ट्रेलिया को दे रहा टक्कर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने सोलर ऊर्जा के क्षेत्र में…

20 minutes ago

मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को फांसी, मेरठ सांप कांड में आया फैसला

Meerut Snake Murder Case: मेरठ के बहुचर्चित सांप कांड में अदालत ने कड़ा फैसला सुनाते…

26 minutes ago

नाना पाटेकर पर लगे आरोपों को लेकर बेटे मल्हार का छलका दर्द, तनुश्री दत्ता पर कही बड़ी बात; माता-पिता के रिश्ते पर भी किया खुलासा

Nana Patekar Controversy: नाना पाटेकर से जुड़े पुराने विवाद पर बेटे मल्हार पाटेकर ने प्रतिक्रिया…

31 minutes ago

यूपी में युवाओं के लिए बड़ा मौका; योगी सरकार की ‘स्टार्टअप नीति-2026’ लॉन्च, अब एआई और डीप-टेक आइडिया को मिलेगी रफ्तार

योगी सरकार ने प्रदेश को स्टार्टअप का हब बनाने के लिए स्टार्टअप नीति-2026 लागू की…

39 minutes ago

लव जिहाद के चक्कर में मारा गया शिवा शर्मा? गैंगस्टर की गोद में रील बनाने वाली श्रद्धा दुबे का टूट गया मायाजाल

Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…

1 hour ago