देश

Guddu Muslim: अतीक के बमबाज गुर्गे गुड्डू मुस्लिम को दिल्ली पुलिस ने किया तलब, यूपी में उसके घर पर चस्पा किया नोटिस

Guddu Muslim: उमेश पाल हत्याकांड मामले में फरार चल रहे मारे गए माफिया अतीक अहमद के खास गुर्गे गुड्डू मुस्लिम को दिल्ली पुलिस ने तलब किया है. इसको लेकर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में स्थित उसके घर पर नोटिस भी चस्पा कर दिया है. गुड्डू मुस्लिम अब दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के रडार पर भी आ गया है. जानकारी सामने आ रही है कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक मामले की जांच में शामिल होने के लिए उसे समन भेजा है. हथियार सप्लायर अवतार सिंह से पूछताछ में उसका नाम सामने आया है.

पुलिस सूत्रों की मानें तो आर्म्स सप्लायर अवतार सिंह ने पूछताछ के दौरान दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को गुड्डु मुस्लिम को हथियार देने के बारे में जानकारी दी है. ऐसा माना जा रहा है कि इन हथियारों का इस्तेमाल प्रयागराज में उमेश पाल की हत्या में किया गया था. इस जानकारी के सामने आने के बाद ही दिल्ली पुलिस की एक टीम ने प्रयागराज जाकर गुड्डु मुस्लिम के घर की दीवार पर नोटिस चस्पा किया है.

ये भी पढ़ें- अतीक के काले कारोबार की जड़ें सट्टा बाजार तक, लगाए थे करोड़ों रुपए, पुलिस के रडार पर कई कारोबारी

बता दें कि 24 फरवरी को दिन-दहाड़े बसपा के पूर्व विधायक राजू पाल की हत्या के अहम गवाह उमेश पाल का मर्डर कर दिया गया था. इस मामले में माफिया अतीक अहमद के साथ ही उसके पूरे परिवार पर मुकदमा दर्ज किया गया था. इस मामले में ही गुड्ड़ू मुस्लिम के साथ ही अतीक की बीवी शाइस्ता, अशरफ की बीवी जैनब और अतीक की बहन आयशा नूरी फरार हैं और यूपी पुलिस इन सभी की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है.

गुड्डू मुस्लिम को बम फेंकते देखा गया था

इस दौरान पुलिस छानबीन में सामने आया है कि गुड्डू मुस्लिम बम बनाने में माहिर है. उमेश पाल की हत्या के दौरान भी उसे सड़क पर बम फेंकते देखा गया था. उसे गुड्डू बमबाज के नाम से भी जाना जाता है. वहीं पुलिस एनकाउंटर में असद और गुलाम मारे जा चुके हैं. जबकि अतीक और अशरफ को पुलिस हिरासत में बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

लव जिहाद के चक्कर में मारा गया शिवा शर्मा? गैंगस्टर की गोद में रील बनाने वाली श्रद्धा दुबे का टूट गया मायाजाल

Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…

20 minutes ago

सिर्फ इतने रनों की दूरी और टूट जाएगा दुनिया भर का रिकॉर्ड! मंधाना के इस धमाके पर टिकी सबकी निगाहें

Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…

44 minutes ago

अनंत सिंह ने नीतीश कुमार के लिए 9 मर्डर कराए, बाहूबली ने और क्या-क्या बताया?

बिहार MLC चुनाव के बीच JDU विधायक Anant Singh का सनसनीखेज कबूलनामा. बोले- जब नीतीश…

56 minutes ago

फिर लौटी सोने-चांदी की चमक…! बाजार खुलते ही भाव में जबरदस्त उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट

Gold Price Today: देश में सोने के आयात में भारी गिरावट के बावजूद आज घरेलू…

1 hour ago

प्यार, वादा फिर दे दी मौत; लिव इन पार्टनर ने गला दबाकर नदी में फेका

Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…

2 hours ago