देश

Boycott Bollywood: ‘बायकॉट बॉलीवुड’ का टैग हटना जरूरी- सुनील शेट्टी की इस अपील पर आया सीएम योगी का बयान, जानिए क्या कहा

UP Politics: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी  आदित्यनाथ (Yogi Adityanath)  मुंबई में दो दिवसीय दौरे पर गए थे. इस दौरान फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी. जिसके बाद उन्होंने आग्रह किया था कि बॉलीवुड में इन दिनों जो बायकॉट का ट्रेंड चल रहा है उसे खत्म करने में मदद करें. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर ‘बायकॉट बॉलीवुड’ (Boycott Bollywood) वाले अभियान से भी मुक्ति दिलाने में उनका हेल्प करें. वहीं अब सीएम योगी की भी प्रतिक्रिया इस पर सामने आ गई है.

इस दौरान सीएम योगी ने बॉलीवुड सेलेब्स से कहा कि हमने आपके ही दो प्रतिनिधियों को संसद में भेजा है. हम आपकी इस चुनौती को समझ सकते हैं और जानते हैं कि क्या करना है. फिल्म समाज में एकजुटता लाने और देश की संप्रभुता के साथ ही राष्ट्रीय एकता के संरक्षण में काफी अहम माना जाता है.” वहीं अब अभिनेता और गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने इस संबंध में जानकारी दी हैं.

रवि किशन ने जानकारी देते हुए बताया कि बायकॉट बॉलीवुड के ट्रेंड को लेकर अभिनेता सुनील शेट्टी ने योगी आदित्यनाथ से मुलाकात में कहा कि बॉलीवुड को बदनाम करने की कोशिश की जा रही  है, और कुछ ग्रुप बॉलीवुड के खिलाफ हो गए है जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बॉलीवुड रोजगार और समाज परिवर्तन का एक साधन है.”

क्या बोले थे अभिनेता?

दरअसल, सीएम योगी आदित्यनाथ से बात करते हुए सुनील शेट्टी ने कहा कि 90 प्रतिशत बॉलीवुड ड्रग्स नहीं लेता है. वो सिर्फ कड़ी मेहनत करके लोगों तक अपना काम पहुंचाते हैं. इसलिए ये जरूरी है कि बॉलीवुड बायकॉट टैग को हटाया जाए. ताकि बॉलीवुड की बिगड़ी छवि को सुधारा जा सके. जिसके बाद बायकॉट की मांग तेज हुई थी. इस मीटिंग में सुनील शेट्टी, कैलाश खेर, सुभाष घई, जैकी श्राफ, सोनू निगम, रवि किशन और बोनी कपूर समेत कई बड़ी हस्तियों ने हिस्सा लिया.

Dimple Yadav

Recent Posts

नमाज वाले खास हरे रेल डिब्बे! भारत में किसके हो रहे हैं तैयार? जानें 915 करोड़ की डील

Indian Railway News: भारत के कपूरथला में नमाज रूम और मजबूत छत वाले हरे रंग…

20 minutes ago

संगीत और क्रिकेट का संगम; अनिरुद्ध संग 7 फेरे लेंगी SRH की मालकिन, यहां होगा ग्रैंड रिस्पेशन

Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…

27 minutes ago

मंदिर से पोती के साथ लौट रही महिला को झपटमार ने बनाया निशाना, 70 हजार की सोने की बालियां छीनीं

Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…

37 minutes ago

अरे दादा! ट्रेन के AC कोच में ‘पान लीला’, शौकीनों का भौकाल से चकराया इंटरनेट

Train Paan Shop Viral Video: क्या आपने कभी चलती ट्रेन के AC डिब्बे में सजती…

38 minutes ago

प्रतापगढ़ में शराब बनी कातिल, शराबी पति को पत्नी ने टोका तो ईंट से कूचकर कर दी हत्या

Pratapgarh Wife Murder: प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र के एक स्थानीय बाजार में पति…

47 minutes ago

तालाब में गड़ी है ‘चंद्रहास तलवार’, दुकानों पर लिखा है ‘जय रावण बाबा’… जानिए MP के इस गांव का हैरान करने वाला सच

Dussehra Unique Tradition: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के 'रावण' गांव में दशहरे पर पुतला…

58 minutes ago