फौजा सिंह सरारी ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा (फोटो ट्विटर)
Fauja Singh Sarari Resigned: पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री (Cabinet Mantri) फौजा सिंह सरारी ने अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. उनके पास स्वतंत्रता सेनानी रक्षा सेवाओं, कल्याण खाद्य प्रसंस्करण और बागवानी विभाग थे. उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM bhagwant Mann) को निजी कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा सौंपा है. इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं पार्टी का वफादार सिपाही हूं और रहूंगा. खबरों के मुताबिक, अब पंजाब के कैबिनेट में बड़े फेरबदल की संभावना है.
पंजाब सरकार में इस समय मुख्यमंत्री और 13 मंत्री हैं. मंत्रालय में अभी 4 मंत्रियों का स्थान खाली है. कई मंत्रियों के विभाग बदले जा सकते हैं और नए चेहरों को मौका मिल सकता है. सूत्रों के मुताबिक जानकारी मिल रही है कि आज शाम को ही राज्यपाल भवन में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है.
बता दें कि फौजा सिंह पर पिछले दिनों भ्रष्टाचार (Corruption) और जबरन वसूली के प्लानिंग के आरोप लगे थे. जिसके बाद विपक्ष उन पर हमलावर हो गया था और उनकी गिरफ्तारी की भी मांग करने लगा था. इसी दौरान पंजाब सरकार में उठापटक भी शुरू हो गई. फौजा सिंह सरारी के पास इस समय कल्याण खाद्य प्रसंस्करण और बागवानी विभाग थे. वहीं अब इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कहा है कि वो पार्टी के वफादार सिपाही हैं और हमेशा रहेंगे. फौजा सिंह के इस वायरल ऑडियो को कांग्रेस नेता और भोलाथ से विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने भी शेयर किया था. हालांकि, सरारी ने इसे अपने खिलाफ बड़ी साजिश बताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी.
मंत्री फौजा सिंह सरारी पर ठेकेदारों से जबरन वसूली करने का संबंधित एक ऑडियो क्लिप वायरल हुआ था. जिसके बाद पंजाब में फौजा सिंह सरारी की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग उठने लगी. कांग्रेस ने इस मामले पर पंजाब सरकार का जमकर विरोध किया था. वायरल ऑडियो में सरारी ठेकेदारों से जबरन वसूली के लिए कैसे उनको फंसा सकते हैं. इसको लेकर चर्चा हो रही थी. इस मुद्दे पर सीएम मान से कांग्रेस ने जवाब मांगा था.
Dussehra Unique Tradition: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के 'रावण' गांव में दशहरे पर पुतला…
FSSAI Action On Priyagold Biscuits: खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को लेकर भारतीय खाद्य सुरक्षा…
सुप्रीम कोर्ट ने हैदराबाद के लोढ़ा बेलेजा प्रोजेक्ट मामले में फैसला सुनाते हुए कहा है…
Bihar MLC Elections: शुक्रवार की देर शाम पटना के बाढ़ में जनसुराज ने चुनावी जनसभा…
नवरात्रि और डांडिया नाइट्स के बाद ऑनलाइन मंगाई गई महंगी ड्रेसेस को इस्तेमाल करके लौटाने…
Shukra Vakri 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 17 अक्टूबर से 14 नवंबर 2026 तक शुक्र…