आस्था

Magh Month 2023: जानें माघ मास में किन चीजों के दान से मिलता है लाभ, क्या है गीता पाठ से जुड़ी मान्यता?

Magh Mas: आज से माघ मास की शुरुआत हो चुकी है. हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार माना जाता है कि माघ मास में की गई पूजा-पाठ और दूसरे अन्य धार्मिक कार्यों का पुण्य कई गुना अधिक मिलता है. वहीं इस माह में किए जाने वाले दान का पुण्य भी काफी अधिक मिलता है.

ज्योतिष के अनुसार माघ मास के दौरान किए जाने वाले धार्मिक कार्यों की महत्ता भी काफी अधिक रहती है. इस माह भगवान विष्णु के मंदिरों और उनसे जुड़े तीर्थों की यात्रा करनी चाहिए.

वहीं गंगा स्नान की महत्ता का भी जिक्र कई धार्मिक ग्रंथों में मिलता है. इसके अलावा इस माह सूर्य देव की पूजा का भी विशेष तौर पर लाभ मिलता है. माघ मास से जुड़े कुछ नियम ऐसे हैं, जिनका अगर पूरी श्रद्धा से पालन किया जाए तो ईश्वर की कृपा से सभी मुश्किलें आसान हो जाती हैं. आइए जानते हैं माघ मास से जुड़े इन नियमों को.

रोजाना करें गीता का पाठ

माघ मास के दौरान रोजाना गीता का पाठ करने पर भगवान विष्णु के आशीर्वाद से जीवन में सुख समृद्धि बनी रहती है. इसके अलावा गीता पाठ से जीवन में आने वाली परेशानियों का हल भी निकलने लगता है.

माघ मास में तिल का है महत्व

माघ मास में तिल का काफी महत्व है. इस कारण इस महीने प्रतिदिन किसी न किसी रूप में तिल का सेवन करने की मान्यता है. इसके अलावा स्नान के दौरान जल में तिल मिलाकर स्नान करने से बहुत पुण्य मिलता है.

माघ मास में करें इन चीजों दान

माघ मास में कंबल, स्वेटर और गर्म कपड़ों के दान को उत्तम माना गया है. इस दौरान शनि के राशि परिवर्तन के कारण ग्रह दशाओं के बनने वाले संयोग के कारण शनि से संबंधित चीजों का दान करना बहुत ही शुभ फलदायी रहता है. इसके अलावा खाने-पीने की वस्तुओं में घी, गुड़, गेहूं और सूर्य से संबंधित चीजों का दान करना बहुत शुभ माना जाता है.

इसे भी पढ़ें: Magh Maas 2023: माघ मास की इन 4 तिथियों पर गंगा स्नान से पूरी होगी मनोकामना, प्रयागराज की महिमा अपरंपार

विष्णु सहस्त्रनाम के पाठ से होगा आर्थिक लाभ

मान जाता है कि माघ मास में विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करने से आर्थिक लाभ होता है.  मान्यता है कि विष्णु सहस्त्रनाम और गीता का पाठ करने से गुरु ग्रह भी अनुकूल रहते हैं. ज्योतिष के अनुसार गुरु ग्रह इन दिनों अपनी स्वराशि में बेहद ही शुभ स्थिति में हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

गूगल मैप ने ऐसा घुमाया कि जंगल में जा फंसे 9 टेक्नीशियन, हाथियों के डर से सहमे

कर्नाटक के चामराजनगर में गूगल मैप के भरोसे रास्ता तलाश रहे 9 टेक प्रोफेशनल्स घने…

12 minutes ago

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

22 minutes ago

क्रिकेट के बहाने सियासी सिक्सर, अपने ही बयान पर घिरे मदन राठौड़, बोले- मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…

35 minutes ago

नमाज वाले खास हरे रेल डिब्बे! भारत में किसके हो रहे हैं तैयार? जानें 915 करोड़ की डील

Indian Railway News: भारत के कपूरथला में नमाज रूम और मजबूत छत वाले हरे रंग…

1 hour ago

संगीत और क्रिकेट का संगम; अनिरुद्ध संग 7 फेरे लेंगी SRH की मालकिन, यहां होगा ग्रैंड रिस्पेशन

Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…

1 hour ago