देश

बाएं पुतिन, दाएं जिनपिंग… बीच में चमके ‘ग्लोबल लीडर’ पीएम मोदी, BRICS फैमिली फोटो के क्या है मायने?

BRICS Summit Family Photo: BRICS समिट के दूसरे दिन दिल्ली से एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. BRICS देशों के नेताओं की फैमिली फोटो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीच में नजर आए, जबकि उनके एक तरफ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और दूसरी तरफ चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग खड़े दिखाई दिए. तस्वीर भले ही कुछ सेकंड के फोटोशूट का हिस्सा हो, लेकिन इसमें नेताओं की पोजिशनिंग ने इसे खास बना दिया.

भारत इस बार BRICS समिट की मेजबानी कर रहा है और ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी की भूमिका पूरे आयोजन में बेहद अहम रही. फैमिली फोटो में उनका बीच में होना स्वाभाविक तौर पर मेजबान देश की स्थिति को दिखाता है. हालांकि, मोदी के दोनों ओर पुतिन और जिनपिंग की मौजूदगी ने तस्वीर को कूटनीतिक नजरिए से भी खास बना दिया. भारत, रूस और चीन दुनिया की बड़ी शक्तियां हैं और तीनों देशों के नेताओं का एक ही फ्रेम में दिखाई देना अंतरराष्ट्रीय राजनीति के लिहाज से चर्चा का विषय बन गया.

साझा विजन को सहयोग में बदलने की बात

फोटोशूट के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने BRICS की उपलब्धियों और भविष्य की प्राथमिकताओं पर बात की. उन्होंने कहा कि भारत की अध्यक्षता में समूह के काम को चार प्रमुख स्तंभों सतर्कता, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के आधार पर आगे बढ़ाया गया.

पीएम मोदी ने कहा कि सभी देशों के सहयोग और समर्थन से साझा विजन को अलग-अलग क्षेत्रों में व्यावहारिक सहयोग में बदलने में मदद मिली है. उन्होंने मौजूदा वैश्विक हालात का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया में तनाव लगातार बढ़ रहा है और इसका सीधा असर आम लोगों की जिंदगी पर पड़ रहा है.

महामारी और आपदा से लेकर सप्लाई चेन तक फोकस

प्रधानमंत्री ने कहा कि महामारी, जलवायु आपदा और सप्लाई चेन में आई रुकावटों ने यह साफ कर दिया है कि आज की जुड़ी हुई दुनिया में कोई भी संकट सिर्फ एक देश या क्षेत्र तक सीमित नहीं रहता. इसी वजह से BRICS में संकट से निपटने की क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया गया है.

उन्होंने बताया कि संक्रामक बीमारियों की रोकथाम और उनसे निपटने के लिए BRICS इंटीग्रेटेड अर्ली वॉर्निंग सिस्टम पर सहमति बनी है. इसके अलावा आपदा प्रबंधन के लिए अर्ली वॉर्निंग डेटा इंटीग्रेशन गाइडलाइन और सप्लाई चेन को ज्यादा भरोसेमंद बनाने के लिए लॉजिस्टिक्स फ्रेमवर्क पर भी काम हुआ है.

पहले भी दिखी थी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीर

समिट के पहले दिन भी मोदी, पुतिन और जिनपिंग की एक तस्वीर खूब चर्चा में रही थी. उस तस्वीर में तीनों नेता मुस्कुराते हुए नजर आए थे और प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों नेताओं का हाथ थाम रखा था. भारत और चीन के रिश्तों में लंबे समय से चली आ रही तनातनी के बीच ऐसी तस्वीरों को खास नजर से देखा गया.


ये भी पढ़ें: BRICS Summit LIVE: आज ओपन सेशन और पीएम मोदी की बैठकें, नई दिल्ली डेक्लरेशन पर मुहर; पढ़ें हर अपडेट


इसके अलावा ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ प्रधानमंत्री मोदी की गर्मजोशी भी चर्चा में रही. मोदी उन्हें हाथ थामकर आगे ले जाते नजर आए. कुल मिलाकर BRICS समिट में सामने आई तस्वीरें सिर्फ औपचारिक फोटो नहीं हैं, बल्कि इनके जरिए भारत अपनी कूटनीतिक प्राथमिकताओं और वैश्विक मंच पर अपनी भूमिका का संकेत भी देता नजर आया.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

मानसून जाते-जाते ढहाएगा कहर! अगले 72 घंटे 10 राज्यों में होगी आफत की बरसात, IMD का खौफनाक अलर्ट

Kal ka Mausam: IMD ने 5 से 7 अक्टूबर के दौरान बिहार, झारखंड और ओडिशा…

19 minutes ago

शिष्य की मौत के 9 दिन बाद प्रेमानंद महाराज ने तोड़ी चुप्पी! कहीं ये बड़ी बात

Premanand Maharaj Ashram Case: शिष्य दीपक लोधी की मौत के 9 दिन बाद प्रेमानंद महाराज…

42 minutes ago

नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार को बताया दुनिया का हीरो, इजरायल के स्वतंत्रता दिवस के लिए दिया खास न्योता

Captain Smit Machchhar: नेतन्याहू ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ कर उन्हें…

56 minutes ago

सऊदी अरब की राजधानी रियाद पर बड़ा हवाई हमला: हूतियों ने दागे बैलिस्टिक मिसाइल, आसमान में उठा धुएं का गुबार

Saudi Riyadh Missile Attack: सऊदी अरब की राजधानी रियाद में अरामको की सुविधा को बैलिस्टिक…

2 hours ago

आज का पंचांग: नवमी तिथि में कौन सा समय शुभ? जानें राहुकाल, चौघड़िया और मुहूर्त

Aaj Ka Panchang: जानें आश्विन कृष्ण नवमी तिथि, पुनर्वसु नक्षत्र, शुभ मुहूर्त, अभिजीत मुहूर्त, राहुकाल,…

2 hours ago