उत्तर प्रदेश

13 साल पहले भाई की हत्या, अब मां को भी मार डाला… 4 घंटे तक लाश के पास बैठा रहा ‘सायको बेटा’

Crime News: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के चंदपुरवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक कलयुगी बेटे ने मामूली विवाद के चलते अपनी ही 74 वर्षीय बुजुर्ग मां की ईंट-पत्थर से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी. सबसे डराने वाली बात यह रही कि हत्या के बाद आरोपी बेटा करीब चार घंटे तक खून से सनी मां के शव के पास ही गुमसुम बैठा रहा.

दरवाजा अंदर से बंद मिलने पर खुला राज

घटना की भनक तब लगी जब घर का दरवाजा अंदर से लंबे समय तक बंद रहा और कोई हलचल नहीं हुई. ग्रामीणों की सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद दरवाजा खुलवाया, तो अंदर का खौफनाक मंजर देखकर उनके होश उड़ गए. पुलिस ने आरोपी बेटे आनंदी यादव उर्फ जुल्ली को तुरंत हिरासत में ले लिया और थाने भेज दिया. मौके पर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए, जबकि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

जमीन बेचने का दबाव बना रहा था बेटा

गांव वालों के बीच चर्चा है कि मृतका रामश्री के नाम पर करीब आठ बीघा जमीन थी. आरोप है कि आरोपी बेटा उस जमीन को बेचने के लिए लगातार अपनी मां पर दबाव बना रहा था, लेकिन बुजुर्ग मां इसके लिए बिल्कुल तैयार नहीं थीं. ग्रामीणों का मानना है कि इसी जमीन के विवाद को लेकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया. हालांकि, पुलिस का कहना है कि हत्या की असल वजह क्या थी, इसका खुलासा विस्तृत जांच के बाद ही हो पाएगा.

ये भी पढ़ें- लखनऊ: आधी रात करने निकले थे चोरी, गश्त पर निकले दरोगा ने मंसूबों पर फेरा पानी

पहले भी कर चुका है एक हत्या

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास काफी पुराना रहा है. आनंदी यादव करीब 13 साल पहले अपने ही छोटे भाई की भी हत्या कर चुका है. इसके अलावा, साल 2021 में भी मां-बेटे के बीच भयंकर विवाद हुआ था. उस वक्त जब बुजुर्ग मां ने पुलिस को बुलाया, तो आरोपी छत पर चढ़ गया था और पुलिसकर्मियों को तमंचा लहराकर खुलेआम धमकी दी थी. तब पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे दबोचा था.

फिलहाल थाना प्रभारी पवन पटेल का कहना है कि पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया है और फॉरेंसिक टीम ने सभी जरूरी सबूत एकत्र कर लिए हैं. पुलिस आरोपी से सख्ती से पूछताछ कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

नाना पाटेकर की पत्नी नीलकांति पाटेकर कौन हैं, 35 साल से क्यों हैं अलग? जानिए उनकी जिंदगी, करियर और रिश्ते की पूरी कहानी

नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीलकंती पाटेकर चर्चा में हैं. जानिए मराठी…

1 second ago

जंतर-मंतर प्रदर्शन: यूथ कांग्रेस की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के…

52 seconds ago

‘मुझे क्यों नहीं..’ भारी दर्द में हैं डोनाल्ड ट्रंप! नोबेल कमेटी को क्या-क्या ताने मारे?

Donald Trump On Nobel Peace Prize: नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के ऐलान से पहले डोनाल्ड…

10 minutes ago

पटना में सीईसी के खिलाफ आंदोलन पर सांसद मनोज झा बोले- ‘लोकतंत्र के लिए यह मुश्किल समय, अब निरंतरता में होंगे प्रदर्शन’

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश…

10 minutes ago

जब चंद्रशेखर संग हेलिकॉप्टर से लगाया गांव का चक्कर, जानिए जेपी के सिताब दियारा से आखिरी सफर की कहानी

Jayaprakash Narayan Death Anniversary: संपूर्ण क्रांति के नायक जेपी की आज पुण्यतिथि है. 1978 में…

22 minutes ago