बेटी ने पिता पर तान दी पिस्तौल
Ghaziabad Viral Video: गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र स्थित वृंदावन गार्डन कॉलोनी में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पारिवारिक विवाद के चलते एक बेटी ने अपने ही पिता और भाभी पर पिस्तौल तान दी और उन्हें जान से मारने की धमकी दी. इस पूरी घटना का एक वीडियो घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी बेटी का नाम प्रियंका तोमर है. बताया जा रहा है कि प्रियंका ने करीब ढाई साल पहले परिवार के मर्जी के खिलाफ दूसरे धर्म या जाति के युवक से प्रेम विवाह कर लिया था और घर छोड़कर चली गई थी. इस घटना के बाद से उसका परिवार से दूरी बनी हुई थी.
बीती 8 सितंबर की शाम करीब 5 बजे प्रियंका अपने एक अज्ञात साथी के साथ अचानक अपने पिता हितेश तोमर के घर पहुंची. उसने अपने पिता को बताया कि उसे कार लोन का वेरिफिकेशन करवाना है, इसलिए उसने पिता का पता इस्तेमाल किया है. उसने पिता से वेरिफिकेशन में सहयोग करने को कहा लेकिन पिता ने ऐसा करने से साफ इनकार कर दिया.
पिता के मना करने पर प्रियंका आग बबूला हो गई और उनके साथ गाली-गलौज करने लगी. जब घर की बहू यानी प्रियंका की भाभी बीच-बचाहट करने आईं तो प्रियंका ने उनके साथ भी हाथापाई शुरू कर दी. शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे जिसके बाद प्रियंका वहां से चली गई.
मामला यहीं शांत नहीं हुआ. घटना के करीब 25 मिनट बाद प्रियंका अपने उसी साथी के साथ फिर से घर लौटी. उन्होंने गुस्से में आकर मुख्य गेट का दरवाजा तोड़ दिया और सीधे घर के अंदर घुसकर अपने पिता की छाती पर पिस्तौल तान दी. जब भाभी ने उन्हें बचाने की कोशिश की तो प्रियंका ने उन पर भी हथियार तान दिया. जान बचाने के लिए पिता और बहू किसी तरह भागकर पहली मंजिल पर पहुंचे.
घर के अंदर हुई यह पूरी डरावनी घटना सीसीटीवी कैमरे में साफ-साफ रिकॉर्ड हो गई है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे प्रियंका हाथ में पिस्तौल लहराते हुए धमका रही है. इस घटना के बाद डमे-सहमे पीड़ित पिता ने साहिबाबाद थाने में अपनी बेटी और उसके साथी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई.
एसीपी अमित सक्सेना ने बताया कि पीड़ित पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रियंका तोमर और उसके साथी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है. फिलहाल प्रियंका का फोन बंद है और वह घर से फरार चल रही है. पुलिस की टीम आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार दबिश दे रही हैं.
ये भी पढ़ें- माधौगढ़ में बड़ा हादसा टला: सड़क धंसने से बीचोंबीच हुआ गहरा गड्ढा, वाहन चालकों के लिए बढ़ा खतरा
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता के भूकंप के बाद Delhi-NCR तक झटके महसूस हुए,…
Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…
Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…