एजुकेशन

किताबी ज्ञान के साथ हुनर! जानिए नीति आयोग ने स्किल एजुकेशन पर क्या सुझाव दिए

नीति आयोग (NITI Aayog) ने स्कूली बच्चों की पढ़ाई को लेकर एक नई सिफारिश की है. नीति आयोग का मानना है कि बच्चे केवल किताबी शिक्षा तक ही सीमित न रहे, बल्कि वह पढ़ाई के दौरान ही हुनरमंद भी बने. इसी सिलसिले में नीति आयोग ने देश के स्कूलों में छठी कक्षा से ही ‘एम्प्लॉयबिलिटी और एंटरप्रेन्योरशिप स्किल’ यानी रोजगार और बिजनेस से जुड़ी ट्रेनिंग दी जानें की सलाह दी है.

वोकेशनल कोर्सेज का व्यवस्थित ट्रैक

नीति आयोग ने अपनी रिपोर्ट ‘रीइमेजिनिंग स्किलिंग फॉर विकसित भारत@2047’ में देश की शिक्षा प्रणाली में बड़े बदलावों का खाका पेश किया है. आयोग का कहना है कि स्कूली शिक्षा के दौरान ही बच्चों में व्यावहारिक हुनर विकसित किया जाए. इससे वे भविष्य की जरूरतों के हिसाब से खुद को तैयार कर सकें.

आयोग ने यह भी कहा कि 9वीं कक्षा से वोकेशनल कोर्सेज का एक व्यवस्थित ट्रैक तैयार किया जाए. वहीं 11वीं और 12वीं के छात्रों के लिए ‘जनरल एम्प्लॉयबिलिटी एंड एंटरप्रेन्योरशिप स्किल्स’ (GEES) को एक अलग और अनिवार्य विषय के रूप में पढ़ाया जाना चाहिए.

हर सब्जेक्ट को बराबर का वेटेज

रिपोर्ट के अनुसार, आयोग ने 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम में वोकेशनल सब्जेक्ट्स को बाकि विषयों की ही तरह बराबर का वेटेज (अंक) देने का सुझाव दिया है. इसके साथ ही राज्य शिक्षा बोर्ड्स को भी इस नए मॉडल को अपनाने की सलाह दी है.

किस बात पर जताई चिंता?

रिपोर्ट में इस बात पर चिंता जताई गई है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) और नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क में छठी कक्षा से ही वोकेशनल ट्रेनिंग की बात कही गई है, लेकिन जमीन पर इसका अमल बहुत धीमा है. फिलहाल देश के 12 सेकेंडरी स्कूलों में से औसतन 1 स्कूल में भी यह सुविधा उपलब्ध नहीं है.

नीति आयोग ने इस बात पर जोर दिया है कि अप्रेंटिसशिप (Apprenticeship) यानी काम के साथ सीखने के मॉडल को मुख्यधारा में लाना होगा, ताकि पढ़ाई और नौकरी के बीच की खाई को पाटा जा सके.

यह भी पढ़ें: दिल्ली के 9वीं के छात्रों को बड़ी राहत: R3 के नियम में बदलाव, अब बोर्ड परीक्षा से नहीं रोके जाएंगे छात्र

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

43 minutes ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

1 hour ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

2 hours ago

मध्य प्रदेश: विधानसभा चुनाव में अभी वक्त, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने कसी कमर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…

3 hours ago

मुंबई के सड़कों पर उतरीं शर्लिन चोपड़ा! CJP को दिया समर्थन, SIR विवाद पर चुनाव आयोग को घेरा

Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता…

3 hours ago