Brij Bhushan Sharan Singh Parali Pollution Statement
Parali Pollution Statement: पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने पराली जलाने और बढ़ते प्रदूषण को लेकर सरकार से सख्त कदम उठाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि अगर देश को बचाना है तो पराली जलाने के मुद्दे पर गंभीरता से संज्ञान लेना होगा. इसके लिए कानून और व्यवस्था पहले से मौजूद हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहस की चुनौती देने वाले राहुल गांधी पर भी उन्होंने निशाना साधा. बृजभूषण ने कहा कि विपक्ष चौराहे पर बहस करना चाहता है, जबकि ऐसी कोई संवैधानिक व्यवस्था नहीं है. अगर राहुल गांधी को बहस करनी है तो संसद में पांच दिन तक चर्चा करें, उन्हें कौन रोक रहा है?
बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि धान की कटाई शुरू होने के बाद से यूपी, बिहार और पूर्वांचल के कई इलाकों में बड़े पैमाने पर पराली जलाई जा रही है. उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर से सफर के दौरान खेतों में पराली जलती हुई साफ दिखाई देती है. इससे निकलने वाला धुआं वातावरण को प्रदूषित कर रहा है. उन्होंने सवाल उठाया कि जब पराली जलाने पर रोक लगाने के लिए कानून और नियम मौजूद हैं, तो फिर उन पर प्रभावी तरीके से अमल क्यों नहीं हो रहा है? जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के कारण समस्या लगातार बढ़ रही है. पूर्व सांसद ने कहा कि जब प्रशासन 15 साल पुरानी गाड़ियों को बंद करने जैसी कार्रवाई कर सकता है, तो पराली जलाने वालों के खिलाफ सख्ती क्यों नहीं दिखाई जाती? उन्होंने दावा किया कि एक एकड़ खेत में जलाई जाने वाली पराली से निकलने वाला धुआं सालभर चलने वाले ईंट भट्ठे से भी ज्यादा प्रदूषण फैलाता है. उन्होंने सरकार से हाथ जोड़कर अपील की कि इस मामले को गंभीरता से लिया जाए.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राहुल गांधी की ओर से बहस की चुनौती दिए जाने पर भी बृजभूषण शरण सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी. राहुल गांधी के पांच मिनट में देशद्रोही साबित करने वाले बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि चौराहे पर बहस करने की कोई संवैधानिक व्यवस्था नहीं है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी केवल सांसद ही नहीं, बल्कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष भी हैं. ऐसे में उन्हें संसद के भीतर अपनी बात रखनी चाहिए. बृजभूषण ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी पांच मिनट नहीं, बल्कि पांच दिन तक बहस कर सकते हैं. उन्हें संसद में चर्चा करने से कौन रोक रहा है?
यह भी पढ़ें: राहुल गांधी ने की पीएम मोदी के कॉन्सेप्ट की कॉपी, तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष रामचंद्र राव का तीखा तंज
पंजाब में नशे के बढ़ते प्रभाव पर पूर्व सांसद ने चिंता जताई. उन्होंने कहा कि नशे की वजह से पहले ही बहुत से लोगों की जिंदगी बर्बाद हो चुकी है. इस समस्या में बड़े-बड़े लोगों के शामिल होने की बात भी उन्होंने कही. बृजभूषण ने उम्मीद जताई कि अगर केंद्रीय गृहमंत्री ने नशे के मुद्दे को गंभीरता से लिया है, तो आने वाले समय में इसका असर दिखाई देगा. इस तरह बृजभूषण शरण सिंह ने एक तरफ पराली और प्रदूषण को लेकर अपनी ही सरकार से कार्रवाई की मांग की, तो दूसरी तरफ राहुल गांधी को संसद में बहस करने की चुनौती देकर राजनीतिक बयानबाजी को नया मोड़ दे दिया.
भारत एक्सप्रेस
Sanitary Pad Vending Machine: यूपी राज्य महिला आयोग की सदस्य मीनाक्षी भराला ने प्रदेश के…
TRAI Spam Calls Penalty Rules India: फर्जी कॉल्स और अनचाहे मैसेज पर लगाम लगाने के…
बिहार में एनडीए सरकार का एक साल पूरा होने और पीएम मोदी के प्रस्तावित वैशाली…
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा अपने आवास पर कांग्रेस नेताओं के साथ की…
Punjab DA Hike: पंजाब सरकार ने दिवाली से पहले 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों को बड़ा तोहफा…
अनुभवी अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी को देहरादून में आयोजित 'उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस' समारोह के दौरान…