देश

दिल्ली शराब नीति मामला: तिहाड़ जेल में बंद BRS नेता कविता की न्यायिक हिरासत 22 जुलाई तक बढ़ाई गई

Delhi News: दिल्ली शराब नीति मामले में भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में तिहाड़ जेल में बंद बीआरएस नेता के कविता की न्यायिक हिरासत की अवधि को राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 22 जुलाई तक बढ़ा दिया है.

कोर्ट ने बीआरएस नेता के कविता को मेडिकल चेकअप के लिए एम्स भी रेफर किया है साथ ही एम्स से उनकी चिकित्सा रिपोर्ट भी मांगी है. इससे पहले, तिहाड़ जेल में बेहोश होने के बाद उन्हें चेक-अप के लिए दीन दयाल अस्पताल ले जाया गया था.

16 जुलाई को दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कविता को तिहाड़ जेल में रहने के दौरान स्त्री रोग संबंधी समस्या और तेज बुखार हुआ. उन्हें कुछ स्वास्थ्य समस्याओं के कारण डीडीयू अस्पताल ले जाया गया था. 46 वर्षीय भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) नेता को अस्पताल में जांच के बाद वापस जेल भेज दिया गया.

कविता को 15 मार्च को हैदराबाद में गिरफ्तार किया गया था, जब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने उनके परिसर की तलाशी ली और दिल्ली आबकारी नीति मामले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में उनसे पूछताछ की. वह फिलहाल तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में हैं.

— भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

7 minutes ago

पूर्वांचल में सामाजिक परिवर्तन की नई इबारत लिख रहा है अदाणी फाउंडेशन

देश के ग्रामीण क्षेत्रों में अदाणी फाउंडेशन द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने, स्वास्थ्य सेवाओं…

40 minutes ago

सीएम मोहन यादव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 का दिया न्योता; ‘प्रोजेक्ट चीता’ पर भी हुई चर्चा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

1 hour ago

आधी रात में टूटा रिंग बांध, पूरी रात बैठ DM ने करवाया सही, देखें वीडियो

गंडक नदी के उफान से वैशाली में रिंग बांध टूटने की कगार पर था. डीएम…

1 hour ago

अलवर में दिल दहलाने वाली घटना, बेटे से बाइक का बहाना कर मंगवाया पेट्रोल, फिर खुद को लगाई आग

अलवर के टपूकड़ा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां घर…

2 hours ago