Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

दिल्ली शराब नीति मामला: तिहाड़ जेल में बंद BRS नेता कविता की न्यायिक हिरासत 22 जुलाई तक बढ़ाई गई

दिल्ली शराब नीति मामले में भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में बीआरएस नेता के कविता को 15 मार्च को हैदराबाद में गिरफ्तार किया गया था, जब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने उनके परिसर की तलाशी ली थी.

BRS MLC K. Kavita

बीआरएस नेता के. कविता

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Delhi News: दिल्ली शराब नीति मामले में भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में तिहाड़ जेल में बंद बीआरएस नेता के कविता की न्यायिक हिरासत की अवधि को राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 22 जुलाई तक बढ़ा दिया है.

कोर्ट ने बीआरएस नेता के कविता को मेडिकल चेकअप के लिए एम्स भी रेफर किया है साथ ही एम्स से उनकी चिकित्सा रिपोर्ट भी मांगी है. इससे पहले, तिहाड़ जेल में बेहोश होने के बाद उन्हें चेक-अप के लिए दीन दयाल अस्पताल ले जाया गया था.

16 जुलाई को दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कविता को तिहाड़ जेल में रहने के दौरान स्त्री रोग संबंधी समस्या और तेज बुखार हुआ. उन्हें कुछ स्वास्थ्य समस्याओं के कारण डीडीयू अस्पताल ले जाया गया था. 46 वर्षीय भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) नेता को अस्पताल में जांच के बाद वापस जेल भेज दिया गया.

कविता को 15 मार्च को हैदराबाद में गिरफ्तार किया गया था, जब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने उनके परिसर की तलाशी ली और दिल्ली आबकारी नीति मामले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में उनसे पूछताछ की. वह फिलहाल तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में हैं.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital