देश

14 साल की बालिका से दुर्व्यवहार करने वाले शख्स को रोहिणी कोर्ट ने दोषी ठहराया, 9 साल पहले हुई थी वारदात

Delhi Court News: रोहिणी कोर्ट ने एक शख्स को 9 साल पहले एक 14 साल की लड़की से दुर्व्यवहार तथा यौन उत्पीड़न करने का दोषी ठहराया है. रोहिणी कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमित सहरावत ने सजा के बिंदु पर सुनवाई स्थगित कर दी है.

कोर्ट में सुनवाई के दौरान बताया गया कि शख्स ने अप्रैल 2015 में पीड़िता के घर में जबरन घुसकर उसका यौन उत्पीड़न किया था. न्यायाधीश ने कहा कि अभियोजन पक्ष ने दोषी के खिलाफ घर में जबरन घुसने, लड़की की गरिमा को ठेस पहुंचाने, उसके कपड़े उतारने और यौन उत्पीड़न को लेकर आईपीसी की धारा 451, 354, 354-B और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (Pocso Act) अधिनियम की धारा 8 के तहत उसके खिलाफ अपराध साबित करने में सफल रहा है. उन्होंने कहा कि पीड़िता के बयान एक समान रहे हैं, इसलिए वह एक विश्वसनीय गवाह है.

कोर्ट ने यह भी कहा कि पीड़िता के पिता घटना के प्रत्यक्षदर्शी गवाह हैं. उन्होंने घटना से जुड़े पीड़िता के बयान की पुष्टि की है. उससे उसका बयान और भी अधिक विश्वसनीय हो जाता है. इसलिए आरोपी को दोषी करार दिया जाता है.

— भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

34 minutes ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

50 minutes ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

1 hour ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

1 hour ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

2 hours ago