बीआरएस नेता के. कविता
Delhi Excise Policy Case: दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में भ्रष्टाचार के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद बीआरएस नेता के कविता फिलहाल तिहाड़ जेल में रहेंगी. दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने बीआरएस नेता के. कविता की न्यायिक हिरासत की अवधि को 18 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया है. के. कविता से सह-आरोपी के फोन से बरामद व्हाट्सएप चैट और भूमि सौदे से संबंधित दस्तावेजों के बारे में पूछताछ की गई थी.
आरोप है कि आम आदमी पार्टी को दिल्ली शराब नीति में बदलाव के लिए रिश्वत के तौर पर 100 करोड़ रुपये दिए गए थे. इस मामले की जांच में के. कविता की एंट्री 1 दिसंबर 2022 को हुई. सीबीआई की एक टीम ने कविता से दिल्ली शराब नीति घोटाले को लेकर पूछताछ की थी. टीम ने करीब 7 घंटे तक उनसे पूछताछ की थी.
बता दें कि सीबीआई ने कोर्ट में कहा था कि दिल्ली शराब नीति घोटाले के तहत आम आदमी पार्टी को 100 करोड़ रुपये की रिश्वत अरेंज करने में के. कविता का बड़ा रोल रहा है. एक बड़े बिजनेसमैन को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शराब नीति के माध्यम से समर्थन का आदेश दिया था.
सीबीआई के मुताबिक बीआरएस नेता के. कविता ने शरतचंद्र रेड्डी को शराब नीति को लेकर बातचीत करने के लिए आगे किया था. दिनेश अरोड़ा ने बयान दिया है कि अभिषेक बोइनपल्ली ने बताया था कि विजय नायर को 100 करोड़ रुपये दिए गए थे. सीबीआई ने अपनी दलीलों के समर्थन में सरकारी गवाह दिनेश अरोड़ा के बयान का हवाला दिया था.
यह भी पढ़ें- दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में हाई कोर्ट ने सीबीआई को नोटिस जारी कर मांगा जवाब, इस दिन होगी मामले की अगली सुनवाई
सीबीआई के मुताबिक मार्च से मई 2021 में दिल्ली शराब नीति बनाई जा रही थी. तब अरुण पिल्लई, बुच्ची बाबू, बोइनपल्ली दिल्ली के ताज में रुके हुए थे. सीबीआई का दावा है कि के. कविता ने हैदराबाद में बिजनेसमैन से डील की थी. विजय नायर कविता के संपर्क में था. कविता ने बिजनेसमैन से 100 करोड़ रुपये की अग्रिम धनराशि की व्यवस्था करने के लिए कहा था. बता दें कि सीबीआई ने के. कविता को भ्रष्टाचार के मामले में 11 अप्रैल को गिरफ्तार किया था. के.कविता पहले से ही शराब नीति घोटाले से संबंधित ईडी के पीएमएलए मामले में न्यायिक हिरासत में चल रही हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Train Cancellation: दक्षिण मध्य रेलवे ने मनोहराबाद यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 22 नवंबर…
भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने मुंगेर में एक कार्यक्रम के दौरान अक्षरा सिंह से दिल…
Tiger Shroff Firing Case: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अभिनेता टाइगर श्रॉफ…
बॉलीवुड स्टार्स पर हमले और फायरिंग की घटनाएं लगातार बढ़ते जा रहे हैं. हाल ही…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर देवी दुर्गा…
UP Anganwadi Salary: नवरात्र पर सीएम योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को तोहफा देते हुए मानदेय…