Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

brs leader k kavitha

भ्रष्टाचार के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद बीआरएस नेता के कविता को आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया. उनकी न्यायिक हिरासत की अवधि को 21 अगस्त तक के लिए बढ़ा दी गई.

सप्लीमेंट्री चार्जशीट में बीआरएस नेता के. कविता पर राष्ट्रीय राजधानी में शराब लाइसेंसों के एक बड़े हिस्से के बदले में आम आदमी पार्टी को 100 करोड़ रुपये की कथित रिश्वत देने का आरोप लगाया गया है.

आरोप है कि आम आदमी पार्टी को दिल्ली शराब नीति में बदलाव के लिए रिश्वत के तौर पर 100 करोड़ रुपये दिए गए थे. इस मामले की जांच में के. कविता की एंट्री 1 दिसंबर 2022 को हुई.

सप्लीमेंट्री चार्जशीट में ईडी ने आरोप लगाया है कि कविता साउथ ग्रुप की एक प्रमुख सदस्य थी, जिस पर राष्ट्रीय राजधानी में शराब लाइसेंसों के एक बड़े हिस्से के बदले में आम आदमी पार्टी को 100 करोड़ रुपये की कथित रिश्वत देने का आरोप है।