देश

UP Politics: इस ऐप के जरिए भाजपा को कड़ी टक्कर देगी बसपा…मायावती के जन्मदिन को लेकर पार्टी की बड़ी तैयारी

NaMo App VS Behan JI APP: लोकसभा चुनाव से पहले बसपा बड़ी तैयारी में जुटी है. खबर सामने आ रही है कि सीधे अपने वोटरों तक पहुंचने के लिए बसपा मायावती के जन्म दिन के मौके पर यानी 15 जनवरी को लेकर बड़ी योजना बना रही है और युवाओं तक सीधे पहुंचने के लिए ऐप लांच करने जा रही है. माना जा रहा है कि इस ऐप के जरिए बसपा बड़ा सियासी खेल करने की फिराक में है और इस ऐप से जरिए भाजपा को कड़ी टक्कर दे सकती है.

जल्द लॉन्च होगा पार्टी का मोबाइल ऐप 

बता दें कि साल 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीति दल अपनी-अपनी तैयारी में जुटे हुए हैं. इसी बीच बसपा की ओर से बड़ी खबर सामने आ रही है. वैसे भी इस चुनाव को लेकर मायावती लगातार सक्रिय दिखाई दे रही हैं और पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर रही हैं तो वहीं कहा जा रहा है कि इस बार बसपा बड़ा खेल करने के मूड में है.

मुख्यतः दलितों की पार्टी मानी जाने वाली बसपा युवाओं तक सीधे पहुंच बनाने के लिए जल्द ही एक मोबाइल ऐप लॉन्च करने जा रही है. जो प्रचार का बड़ा जरिया हो सकता है. खबरों के मुताबिक, मायावती के जन्मदिन यानी कि 15 जनवरी, 2024 को ये ऐप लांच हो सकता है, इस ऐप का नाम ‘बहनजी’ ऐप होगा और इसको लेकर तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं. माना जा रहा है कि इस मोबाइल ऐप के जरिए मायावती जनता से जुड़ेंगी और उनकी पार्टी युवाओं को जोड़ने का प्रयास करेगी.

ये भी पढ़ें-Deoria News: आर्केस्ट्रा में डांस करते-करते दो लड़कियों के बीच परवान चढ़ी मोहब्बत…रचा ली शादी

नमो ऐप की तर्ज पर बना है बहनजी ऐप

सूत्रों की मानें तो बहनजी ऐप को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ‘नमो ऐप’ की तर्ज पर बनाया गया है और इस बार बसपा भाजपा सहित सभी राजनीतिक दलों को कड़ी टक्कर देने के हिसाब से प्लानिंग कर रही है और यही वजह है कि इस बार बसपा सोशल मीडिया पर अपनी पकड़ बढ़ा रही है. माना जा रहा है कि 2024 के चुनाव में बसपा का हाथी किसी भी तरह पीछे नहीं रहना चाहता है. इसी वजह से इस ऐप के जरिए मायावती सीधे पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से सीधे जुड़ने की योजना बना रही हैं. ताकि उनको पल-पल की अपडेट मिलती रहे.

घर-घर पहुंचने का है प्लान

इस लोकसभा चुनाव को देखते हुए बसपा ऐप के जरिए घर-घर तक पहुंचने की योजना बना रही है. बता दें कि पार्टी की बागडोर जबसे युवा उत्तराधिकारी आकाश आनंद के हाथ में गई है, तब से पार्टी में नए-नए बदलाव देखने को मिल रहे हैं और मायावती भी इस चुनाव में किसी तरह की कमी नहीं छोड़ना चाहती हैं. तो दूसरी ओर इंडिया गठबंधन भी उनको अपने साथ मिलाने की हर सम्भव कोशिश कर रहा है. खबरों के मुताबिक, कांग्रेस लगातार मायावती से गठबंधन के लिए सम्पर्क साध रही है. राजनीतिक जानकारों की मानें तो यूपी में भाजपा को हराने के लिए बसपा का साथ होना जरूरी. यही वजह हे कि केंद्र से भाजपा को हटाने के लिए सभी विरोधी दल इंडिया गठबंधन के तहत एकजुट हुए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

आज पितृ पक्ष की द्वितीया श्राद्ध, पंचांग में जानें क्या कहती है ग्रहों की चाल

Pitru Paksha Panchang: आज आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और द्वितीया श्राद्ध…

1 hour ago

बाबू जगजीवन राम: देश के इकलौते रक्षा मंत्री, जिनकी रणनीति से कांप उठा था पाकिस्तान

1971 के युद्ध में बांग्लादेश निर्माण के सूत्रधार और देश को अन्न संकट से उबारने…

8 hours ago

तिरुवनंतपुरम में ‘किंग कोहली’ का तूफान! शतक ठोक वेस्टइंडीज को उधेड़ा, भारत ने 8 विकेट से रौंदा

Virat Kohli Century: भारत ने विराट कोहली और कप्तान शुभमन गिल की शतकीय पारियों के…

8 hours ago

एक भाषा या ग्रंथ तक सीमित नहीं है भारतीय ज्ञान परंपरा: शंभुनाथ की पुस्तक में उजागर हुई सभ्यता की बहुरंगी अंतर्दृष्टि

शंभुनाथ की पुस्तक 'भारतीय ज्ञान परंपरा: एक सभ्यता की अंतर्दृष्टि' के आलोक में जानिए कि…

9 hours ago

जयपुर में प्रेग्नेंट लिव-इन पार्टनर की हत्या कर गार्डन में दफनाई लाश, ऊपर से डाला नमक, आरोपी फरार

Crime News: जयपुर के बिंदायका की प्रेस्टीज कॉलोनी में लिव-इन पार्टनर प्रवेश ने किरन नाम…

9 hours ago

अमित शाह की कांग्रेस को सीधी ललकार! बोले- बेतुके दावों की जगह आंकड़ों के साथ करें चर्चा

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज…

9 hours ago