उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
Ayodhya Ram Mandir: भगवान राम के भव्य मंदिर के निर्माण के साथ ही अयोध्या (Ayodhya) में तेज गति से विकास हो रहा है. तो वहीं योगी सरकार यहां के लोगों को सौगात पर सौगात दे रही है. इसी क्रम में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने मीडिया से बात करते हुए अयोध्या में एक ऐसा सेवन स्टार होटल बनाए जाने की घोषणा की. उन्होंने बताया कि, इस होटल में केवल शाकाहारी भोजन मिलेगा. इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाया जाएगा. इस खबर के बाद से ही अयोध्यावासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है.
22 जनवरी को मंदिर का उद्घाटन
मालूम हो कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है और 22 जनवरी को मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है. इसी मौके पर रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा भी होगी. इसी बीच मंगलवार को सीएम योगी ने तैयारियों की समीक्षा की और कई जगहों का निरीक्षण किया है. पत्रकारों से बात करते हुए सीएम योगी ने कहा कि, रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का आयोजन ठीक वैसा ही होगा, जैसा दीपोत्सव होता आ रहा है. इस बीच पत्रकारों द्वारा सम्बंधिक होटल का नाम पूछने पर सीएम ने नाम का खुलासा नहीं किया, लेकिन आगे कहा कि, अभी अयोध्या के लिए होटल क्षेत्र के 25 से अधिक प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं. उनमें से एक सेवन स्टार होटल का शुद्ध शाकाहारी भोजन परोसने का प्रस्ताव आया है.
इसी के साथ उन्होंने पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, जो कार्य आज से 10 वर्ष पूर्व पूरा हो जाना चाहिए था, वह आज हो रहा है. अयोध्या में हो रहे विकास की चर्चा करते हुए सीएम ने कहा कि, यहां रोड, एयर और रेल कनेक्टिविटी के अलावा भी बहुत कुछ हुआ है. सड़क के किनारे से हटाए गये छोटे व्यापारियों, ठेला खोमचा वालों को अन्यत्र स्थापित किया गया है. इनके व्यवसाय के लिए भी प्रबंध हुआ है.
सीएम योगी ने पत्रकारों से सवालों के जवाब देते हुए कहा कि, पिछले वर्ष रामनवमी में अनुमान था कि अयोध्या में 5 लाख श्रद्धालु आएंगे, लेकिन इनकी संख्या 35 लाख को क्रास कर गयी थी. उस समय सभी सड़कें खोद दी गयी थीं. कोई व्यवस्था ठीक नहीं थी, लेकिन, अब परिस्थिति दूसरी है. अब, हमारे पास श्रद्धालुओं को रोकने की व्यवस्था है. सीएम ने बताया कि, हम 50,000 श्रद्धालुओं को प्रतिदिन रोकने की व्यवस्था कर रहे हैं. इस व्यवस्था में ट्रस्ट के साथ ही प्रशासन और स्वयंसेवी संस्थाएं भी जुटे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…
CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…
Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…
Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…
PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…
PM Modi Diwali Celebration: पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरा देश और दुनिया के…