सांकेतिक फोटो-सोशल मीडिया
Ramlala Pran Pratishtha: भगवान राम की नगरी अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होने जा रहा है. 22 जनवरी को मंदिर का उदघाटन होगा और इसी दिन रामलला अपने जन्म स्थान पर भी विराजमान होंगे. वहीं 16 जनवरी से प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर धार्मिक कार्यक्रम भी शुरू हो जाएंगे. ऐसे में इससे पहले ही पूरा यूपी राममय नजर आ रहा है. सभी सरकारी बसों से लेकर प्राइवेट टैक्सी-टैंपो में भी राम भजन व राम धुन बजने लगी है. कहीं “बजाओ ढोल स्वागत में मेरे घर राम आए हैं…” तो वहीं कहीं “मेरी झोपड़ी के भाग आज जाग जाएंगे… ” जैसे भजनों की गूंज सुनाई दे रही है.
चौराहे व सड़कों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया
बता दें कि 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंदिर का उद्घाटन होगा. इस कार्यक्रम को देखते हुए न केवल नवनिर्मित राम मंदिर सजधज कर तैयार हो रहा है, बल्कि अयोध्या के सभी मंदिरों और मठों को भी सजाया जा रहा है. तो वहीं हर चौराहे व सड़कों को भी रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है. तो वहीं यूपी से लेकर बस्ती तक परिवहन विभाग ने सरकारी बसों में राम भजन बजाने के निर्देश दिए गए हैं.
हालांकि प्रदेश भर के सभी सरकारी विभाग अपनी-अपनी तैयारी में जुटे हैं और राम मंदिर उद्घाटन के दिन को सेलिब्रेट करने की योजना बना रहे हैं. जहां हर घर में दीप प्रज्ज्वलित कर दीवाली मनाने की अपील प्रधानमंत्री व ट्रस्ट द्वारा की गई है तो वहीं राम भक्त अपने-अपने तरीके से 22 जनवरी के दिन को सेलिब्रेट करने की तैयारी में जुटे हुए हैं. इसी बीच परिवहन विभाग ने सरकारी बसों में राम धुन बजाने के निर्देश भी जारी कर दिए हैं तो वहीं राम भक्तों में इतनी श्रद्धा है कि बिना किसी सरकारी निर्देश के बावजूद प्राइवेट बसों व टैक्सी-टैंपों में भी राम भजन बजाया जा रहा है.
तो वहीं एआरएम भटनागर ने बताया की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी. डिपो से 14 सरकारी बस भी संचालित होंगी. इसी के साथ उन्होंने बताया कि, साफ-सफाई के निर्देश भी जारी किए गए हैं. बस्ती बस डिपो के एआरएम आयुष भटनागर ने बताया कि अयोध्या में बन रहे भगवान श्री राम के मंदिर के उद्घाटन में प्राण प्रतिष्ठा के लिए हमारे वहां ऐसा सिस्टम बनाया गया है कि हमारे यह से सभी अयोध्या जाने वाली गाड़ियों में रामधुन की बीप बज रही है, जो गाड़िया अयोध्या जा रही हैं. इसी के साथ ही उन्होंने बताया कि, जो बसे हैं, वह तो अयोध्या जाएंगी ही, लेकिन जरूरत के हिसाब से और भी बसें बढ़ाई जाएंगी. तो दूसरी ओर बसों में रामधुन बजने को लेकर यात्रियों में खुशी है और लोग सरकार की इस पहल को लेकर सराहना कर रहे हैं. दूसरी ओर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अक्षत और हल्दी गांव-गांव और मोहल्लों में वितरण किया जा रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…
Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…
Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…
PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…
PM Modi Diwali Celebration: पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरा देश और दुनिया के…
Anti Hindu Racism In USA: अमेरिका के सिएटल में दिवाली मना रहे हिंदुओं के कार्यक्रम…