देश

“उन्होंने संकट की घड़ी में हाथ छुड़ा लिया था…” माय़ावती के खिलाफ बोले बसपा सांसद अफजाल अंसारी

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में सियासत तेज हो गई है. लगातार विपक्षी दल सत्ता रूढ़ पार्टी के नेताओं पर जुबानी हमला बोल रहे हैं. इसी क्रम में गाजीपुर से सपा के प्रत्याशी अफजाल अंसारी ने दहाड़ लगाई है और सीधा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जुबानी हमला बोला है. रविवार को वह पहली बार प्रत्याशी होने के बाद पार्टी कार्यालय पहुंचे और यहां पर कार्यकर्ताओं को उनकी शक्ति की याद दिलाई और चुनाव में डटने का आह्वान किया. इसी के साथ ही पत्रकारों से बात करते हुए अपना दर्द बयां किया और कहा कि, “जब मैं गर्दिश में था तब जिनके (मायावती) हाथ मे हाथ मिलाकर चलता था, सहारा नहीं दिया उस वक्त सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनका सहारा दिया. इसी के साथ ही उन्होंने भाजपा पर हमला बोला और पीएम नरेंद्र मोदी को रावण-मारीच तक कह दिया.

मालूम हो कि बसपा सांसद अफजाल अंसारी को इस बार के लोकसभा चुनाव के लिए सपा ने गाजीपुर से टिकट दिया है. रविवार को वह सपा के कार्यालय लोहिया भवन पर पहुंचे और सपा कार्यकर्ता से बातचीत की. पहली बार उनके पार्टी कार्यालय पर पहुंचने पर सपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. इस मौके पर उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को हनुमान बताते हुए उनकी शक्ति को याद दिलाई और कहा कि किस तरह से उन्हें 2004 और 2019 में उन्हें जीत दिलाई थी.

कार्यकर्ता किसी भी दल के रीड की हड्डी

इसी के साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं के हनुमान बताए जाने को लेकर कहा कि, कार्यकर्ता किसी भी दल की रीड की हड्डी होता है. भगवान राम जब समुद्र पर पुल बनाने गए तब उन्हें कार्यकर्ताओं ने बनाया था उसे वक्त सब के सब हनुमान बन गए थे. इसी के साथ ही उन्होने मायावती पर हमला बोलते हुए कहा कि, अफसोस इस बात का है जिसके (मायावती) हाथ में हाथ डालकर हम चल रहे थे उन्होंने संकट की घड़ी में हाथ छुड़ा लिया. इसी के साथ ही अखिलेश यादव को धन्यवाद देते हुए कहा कि, उन्होंने संकट की घड़ी में हमारा साथ दिया. इसी के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कहा कि, ये इनको मारीच कहिए, इन्हें रावण कहिए, यह भेष बदलने वाले लोग हैं.

ये भी पढ़ें-UP Board Exam 2024: नाक में नथ, मांग में बेंदी…दुल्हन पहुंची परीक्षा केंद्र तो लोग हुए हैरान, सपनों को मिली उड़ान, ससुराल ने किया सपोर्ट

एक और बसपा सांसद ने दिया इस्तीफा

बता दें कि अफजाल अंसारी के साथ ही एक और बसपा सांसद त्यागपत्र दे चुके हैं. रितेश पांडे जो बसपा सांसद थे और उन्होंने बसपा से इस्तीफा दे दिया. इसको लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर जानकारी दी थी. तो वहीं खबर ये भी सामने आ रही है कि लोकसभा चुनाव से पहले मायावती को और बड़ा झटका भी लग सकता है. क्योंकि बसपा के सभी सांसदों ने बसपा छोड़ने का मन बना लिया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

17 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

58 minutes ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

1 hour ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

2 hours ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

2 hours ago