Sugar Scrub
Sugar Scrub: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी का सीधा असर लोगों के शरीर पर पड़ता है. बिजी लाइफस्टाइल के कारण लोगों की त्वचा भी डल दिखने लगती है. ऐसे में त्वचा का ख्याल रखना बहुत जरूरी है, खासकर मौसम बदलने के दौरान. अगर आप मौसम बदलते ही अपनी त्वचा की देखभाल नहीं करेंगे तो आपकी त्वचा बेहद शुष्क और बेजान होने लगेगी. कई लोग अपने चेहरे को गोरा करने के लिए तमाम तरह के महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई बार इनका असर लंबे समय तक नजर नहीं आता. आप स्क्रब को घर पर आसानी से बना सकते हैं ताकि आपकी त्वचा भी बिना पैसा खर्च किए घर पर ही ग्लो कर सकें। इस स्क्रब को बनाने के लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आइए हम आपको बताते हैं शुगर स्क्रब बनाने का तरीका।
निंबू और चीनी का स्क्रब बनाने के लिए एक कटोरी में दो चम्मच शक्कर ले और उसमें एक चम्मच नींबू का रस डाल दें. इसमें एक चम्मच शहद डालें. कोशिश करें कि ये ऑर्गैनिक हनी हो. फिर इसे सही से मिक्स कर लें. उस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और सर्क्युलर मोशन में स्क्रबिंग करें. उसके बाद पानी से अपना चेहरा धो लें.
ग्रीन टी और चीनी का इस स्क्रब बनाने के लिए ग्रीन टी की पत्तियों और शक्कर को मिला लें. फिर इसमें एक चम्मच ऑलिव ऑइल मिला लें. एक थिक पेस्ट बना लें. फिर इसे चेहरे पर लगाएं और धीरे-धीरे मसाज करें. फिर गुनगुने पानी से अपने चेहरे को धो लें.
यह भी पढ़ें : फेस पर चॉकलेट मास्क लगाते समय इन बातों को रखें खास ध्यान, फॉलो करें ये जरूरी टिप्स
हल्दी और चीनी का स्क्रब बनाने के लिए शक्कर को मिक्सी में डालकर दरदरा पाउडर बना लें. फिर इस पाउडर में दो चुटकी हल्दी मिलाएं. अब उसमें गुलाब जल में लाएं. फिर इसे अपने चेहरे पर लगाकर स्क्रब करें. फिर फेस वॉश कर लें.
सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…
Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…
दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…
Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…
सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को कानूनी छूट देने वाले कानून…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को फोन…