देश

Kanshiram Parinirvana Diwas: “कांशीराम जी आपका मिशन अधूरा, बीएसपी करेगी पूरा”, परिनिर्वाण दिवस पर BSP सुप्रीमो मायावती ने समर्थकों को दिया बड़ा संदेश

Kanshiram Parinirvana Diwas: सोमवार को लखनऊ के साथ ही नोएडा में कांशीराम परिनिर्वाण दिवस पर बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ता उनको श्रद्धांजलि दे रहे हैं. तो वहीं सुबह ही बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने आवास पर कांशीराम को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर उनके साथ ही प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के नेता मौजूद रहे. यहां पर श्रद्धांजलि देने के बाद नेता यहां से कांशीराम स्मारक स्थल भी पहुंचे. तो वहीं राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद आज पंजाब के होशियारपुर में ‘संविधान बचाओ महापंचायत’ नाम से रैली को संबोधित करेंगे. बता दें कि मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को अन्य राज्यों में सक्रिय कर दिया है और बसपा को मजबूत बनाने की बागडोर सौंपी है तो वहीं कांशीराम परिनिर्वाण दिवस के मौके पर वह उनकी जन्मस्थली से एक बड़े अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं.

बता दें कि सोमवार को लखनऊ और नोएडा में बड़ी संख्या में बसपाई जुटेंगे और कांशीराम को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, लखनऊ में तीन मंडल और नोएडा में पांच मंडल के पार्टी कार्यकर्ता पहुंचेंगे और कांशीराम को श्रद्धांजलि देंगे. इसी के साथ इस मौके पर बसपा अपने समर्थकों को बड़ा संदेश भी देने जा रही है. लोकसभा चुनाव से पहले आयोजित इस कार्यक्रम को चुनाव से जोड़ कर भी देखा जा रहा है. बता दें कि पार्टी लोकसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया भी कर रही है. ऐसे में खबर सामने आ रही है कि, संभावित प्रत्याशी भीड़ जुटाकर अपनी दावेदारी पेश करने का प्रयास भी करेंगे. बताया जा रहा है कि, पिछले आयोजनों से अधिक इस बार भीड़ जुटने की सम्भावना जताई जा रही है. इस कार्यक्रम को हर कोई भुनाने की कोशिश में है तो वहीं, मायावती ने इस मौके पर बहुजन समाज और समर्थकों को बड़ा संदेश दिया है. मालूम हो कि पिछले कुछ साल से बसपा कांशीराम जयंती और परिनिर्वाण दिवस के आयोजन केवल मंडल स्तर पर ही करती रही है, लेकिन इस बार योजना बदली है और दो बड़े आयोजन रखे गए हैं. लखनऊ और नोएडा के साथ ही कानपुर और अयोध्या मंडल के कार्यकर्ताओं को भी बुलाया गया है. श्रद्धांजलि सभा के साथ ही गोष्ठी का आयोजन भी किया गया है.

ये भी पढ़ें- UP News: “500 वर्षों के बाद ‘श्री राम जन्मभूमि’ वापस ली जा सकती है तो कोई कारण नहीं कि ‘सिंधु’ को वापस न ले सकें…”, अधिवेशन में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ

मायावती कही ये बड़ी बात

मायावती ने कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस के मौके पर कांशीराम को याद करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा समाज के दलित और पिछड़े समाज के लोगों के लिए लड़ाई लड़ी. उनके मिशन के लिए संघर्ष जारी है. इसी के साथ कहा कि कांशीराम ने बहुजन समाज को गुलामी से निकाला है. उन्होंने कहा कि बामसेफ, डीएस-4 और बहुजन समाज पार्टी के संघर्ष से जुड़े देश भर में उनके अपार अनुयायियों परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के आत्मसम्मान और स्वाभिमान मूवमेन्ट को जीवित रखने वाले मान्यवर कांशीराम जी की आज पुण्यतिथि पर उनको शत्-शत् नमन करती हूं. उन्हें अपार श्रद्धा-सुमन अर्पित करती हूं. इस मौके पर मायावती ने नारा देते हुए कहा, ‘कांशीराम जी आपका मिशन अधूरा, बीएसपी करेगी पूरा.’ इसी के साथ ही उन्होंने इसको लेकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया.

अपना जीवन किया न्योछावर

इस खास मौके पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांशीराम को याद करते हुए आगे कहा है कि सत्ता की मास्टर चाबी प्राप्त कर बहुजन समाज को गुलामी और लाचारी के जीवन से निकालकर उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए कांशीराम ने हमेशा काम किया. इसी के साथ आगे कहा कि उन्होंने अपना जीवन और सब कुछ बीएसपी मूवमेन्ट को न्योछावर कर दिया. उनके संघर्ष से यूपी में बीएसपी की 4 बार सरकार बनी. वह आगे बोलीं कि यहां सामाजिक परिवर्तन और आर्थिक मुक्ति की मजबूत नींव पड़ी. ऐसे बहुजन नायक कांशीराम जी को पूरे देश में बीएसपी के लोगों की ओर से तहेदिल से स्मरण और बाबा साहेब के रुके कारवां को गति देने के ऐतिहासिक कार्य के लिए उन्हें अपार श्रद्धा-सुमन अर्पण करते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर की अदालत का फैसला

सुल्तानपुर, 26 अक्टूबर (आईएएनएस). कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

8 minutes ago

पीएम मोदी ने ‘डियर फ्रेंड’ लूला को ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्राजील राष्ट्रपति चुनाव में शानदार जीत हासिल करने पर लुइज इनासियो…

14 minutes ago

नेपाल और श्रीलंका के बाद अब सर्बिया: टिकटॉक से लेकर सड़कों तक, कैसे सत्ता के सिंहासन हिला रही Gen Z?

सर्बिया से लेकर श्रीलंका, बांग्लादेश और नेपाल तक युवाओं के आंदोलनों ने भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और…

20 minutes ago

स्वच्छ भारत अभियान के बाद भी कचरा प्रबंधन अधूरा, जानिए कैसे सर्कुलर इकोनॉमी बदल सकती है तस्वी

स्वच्छ भारत अभियान ने देश में स्वच्छता और शौचालय निर्माण को बढ़ावा दिया, लेकिन ठोस…

51 minutes ago

Cyber Bank Fraud: सेंट्रल बैंक में बड़ा घोटाला! बैंक से करोड़ों गायब, ग्राहकों के लिए आया बड़ा अलर्ट

Cyber Fraud Bank News: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 18.7 अनधिकृत ट्रांजैक्शन के जरिए 13.96…

1 hour ago