ICC World Cup 2023

World Cup 2023 NZ vs NED: विश्व कप में पहली जीत तलाशने उतरेगी नीदरलैंड की टीम, जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

World Cup 2023 NZ vs NED: वर्ल्ड कप 2023 का छठा मैच आज न्यूजीलैंड और नीदरलैंड के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें हैदराबाद स्थित राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में आमने सामने होंगी. दोपहर दो बजे से मैच शुरू होगा. इससे आधे घंटे पहले 1:30 बजे टॉस होगा. दोनों टीमें इस मैच में जीत के इरादे से उतरेगी. आइये मैच से पहले जानते हैं पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल.

पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम स्टेडियम की पिच बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों के लिए मददगार रही है. मैच के शुरुआती ओवरों में गेंदबाजों को मदद मिलती है लेकिन मैच जैसे-जैसे आगे बढ़ता है, बल्लेबाजी बेहतर होती जाती है. हैदराबाद में आज मौसम की बात करें तो यहां आज मौसम साफ रहेगा. वहीं बारिश की आशंका नहीं के बराबर है. शहर का तापमान 22 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

न्यूजीलैंड ने जीत के साथ किया आगाज

वर्ल्ड कप 2023 में न्यूजीलैंड की टीम आज अपना दूसरा मैच खेलने के लिए उतरेगी. इससे पहले 5 अक्टूबर को कीवी टीम की भिड़ंत 13वें संस्करण के पहले मैच में पिछली बार की विजेता टीम इंग्लैंड के साथ हुई थी. जिसमें न्यूजीलैंड ने 82 गेंद शेष रहते हुए 9 विकेट से जीत दर्ज की थी. वर्ल्ड कप में दोनों टीमें एक बार आमने-सामने हुए हैं. जिसमें न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की थी. आज के मुकाबले में भी नियमित कप्तान केन विलियमसन नहीं खेलेंगे.

पहली जीत तलाशने उतरेगी नीदरलैंड की टीम

वर्ल्ड कप 2023 में नीदरलैंड की टीम भी आज अपना दूसरा मुकाबला खेलने उतरेगी. पहले मैच में उसे पाकिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. हैदराबाद के मैदान पर खेले गए अपने पहले मैच में नीदरलैंड को 81 रनों से हार मिली थी. आज एक बार से इसी मैदान पर नीदरलैंड के बल्लेबाज जीत के इरादे से उतरेंगे.

ये भी पढ़ें- World Cup 2023: जडेजा के बाद राहुल-विराट का कहर, कंगारुओं को 6 विकेट से रौंदकर टीम इंडिया ने दर्ज की शानदार जीत

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन

डेवोन कॉन्वे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (कप्तान और विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, टिम साउदी, मिचेल सैंटनर, मैट हेनरी, ट्रेंट बोल्ट.

नीदरलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन

विक्रमजीत सिंह, मैक्सओ डाउड, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), कॉलिन एकरमैन, बास डे लीडे, तेजा निदमनुरु, साकिब जुल्फिकार, लॉगन वान बीक, रूलोफ वान डर मेर्व, पॉल वान मीकरन, आर्यन दत्त.

Vikash Jha

Recent Posts

PK की एंट्री और अनंत सिंह की बगावत… बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले तेज हुई हलचल

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…

12 minutes ago

Cupid के टर्नअराउंड से PC Jeweller तक: आदित्य कुमार के ₹73 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से ज्वैलरों की बदलेगी किस्मत?

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…

17 minutes ago

PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…

17 minutes ago

‘कुर्सी हथियाने की हो रही है नापाक साजिश’, सीएम योगी ने खोली दी पोल; बोले- नहीं मिलेगी सफलता

CM Yogi Statement On Bangladesh Model: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और…

28 minutes ago

जियो के आईपीओ पर मार्केट एक्सपर्ट्स मेहरबान, 15 से 20 प्रतिशत तक मिल सकता है लिस्टिंग गेन

जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को मार्केट एनालिस्ट्स से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है. एमके रिसर्च…

49 minutes ago

ट्विशा शर्मा सुसाइड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और आरोपियों को जारी किया नोटिस

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…

1 hour ago