देश

Budget 2023: नए संसद भवन में पेश हो सकता है इस साल का बजट, जोरों पर तैयारियां

Budget 2023: नया संसद भवन (New Parliament Building) बनकर लगभग तैयार है और इसको लेकर अटकलों का बाजार गर्म है कि इसी भवन में 2023-24 का बजट (Budget 2023) पेश होगा या नहीं. माना जा रहा है कि संसद के आगामी बजट सत्र के दौरान वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को नए संसद भवन में केंद्रीय बजट 2023-24 पेश कर सकती हैं. इस साल का बजट पेश करने की तैयारी जोरों पर चल रही है. सूत्रों के मुताबिक, नए संसद भवन का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और जनवरी के अंत तक इसके तैयार हो जाने की उम्मीद है.

नए संसद भवन में होने वाले आगामी बजट सत्र की तैयारी भी शुरू हो गई है. हालांकि, इस पर अभी अंतिम निर्णय लिया जाना बाकी है, लेकिन लोकसभा सचिवालय ने नए संसद भवन में प्रवेश के लिए विभिन्न दलों के सांसदों के लिए नए पहचानपत्र बनाने शुरू कर दिए हैं. बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा और 14 फरवरी से 12 मार्च के बीच ब्रेक के साथ 6 अप्रैल तक चलने की संभावना है.

परंपरा के अनुसार, बजट सत्र के पहले दिन 31 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी. 1 फरवरी को सीतारमण वित्तवर्ष 2023-24 का बजट पेश करेंगी.

सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रपति के अभिभाषण और केंद्रीय बजट दोनों को संसद भवन की नई बिल्डिंग में रखने की कोशिश की जा रही है. जरूरत पड़ने पर नए सदन की शेष दिनों की कार्यवाही पुराने संसद भवन में संचालित की जा सकती है. सूत्रों ने कहा कि मौजूदा और नए संसद भवन के बीच की बाड़ को हटा दिया गया है.

ये भी पढ़ें: KCR Rally: केसीआर ने दिया नीतीश कुमार को ‘झटका’, बीजेपी के खिलाफ कैसे बनेगा ‘मोर्चा’?

नए संसद के बाहरी साज-सज्जा का काम पूरा

नए संसद भवन की बाहरी साज-सज्जा का काम शुरू हो चुका है और अगर कोई तकनीकी दिक्कत नहीं आती है तो इस बार के बजट सत्र की शुरुआत नए संसद भवन से की जा सकती है. यदि किसी तकनीकी खराबी के कारण यह संभव नहीं हो पाता है तो बजट सत्र का दूसरा चरण नए संसद भवन में कराने का प्रयास किया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

5 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

6 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

6 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

8 hours ago